झाँसी में हिंदू आस्था को अहित करने और मां काली के आपत्तिजनक पोस्टर प्रसारित करने वाली काली नामक वेब सीरीज फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलिई और अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग


झाँसी/उत्तर प्रदेश 


झाँसी में हिंदू आस्था को अहित करने और मां काली के आपत्तिजनक पोस्टर प्रसारित करने वाली काली नामक वेब सीरीज फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलिई और अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जय मां काली उत्सव मेवाती पुरा खटीक समाज ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस दौरान मेवाती पुरा खटीक समाज के प्रबंधक राजीव छत्रसाल ने कहा कि 2 जुलाई को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई द्वारा काली नामक वेब सीरीज फिल्म का पोस्टर प्रसारित किया गया।इस तरह के पोस्टर से हिंदू धर्म के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। उनकी भावनाओं को गहरी चोट लगी है। साथ ही समाज के अन्य धर्म व वर्ग के लोग भी इससे आहत हुए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।