नपुंसक करवाने के आरोप में पुलिस ने काजल बाबा को भेजा जेल
यूपी के सीतापुर के सिधौली से सबसे बड़ी सनसनी खोज खबर आई सामने
सिधौली कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी काजल किन्नर को सामूहिक नपुंसकीकरण जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर मथुरा थाना के एक किन्नर द्वारा सिधौली कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी काजल किन्नर तथा उसके एक साथी राहुल पर नशीला पदार्थ खिलाकर नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया है और साथ ही सामूहिक नपुंसकीकरण मोहल्ला गांधी नगर स्थित आवास पर अवैध शराब बिक्री व अवैध असलहों की बिक्री किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़ित अरविंद की तहरीर के अनुसार काजल किन्नर क्षेत्र के गरीब बच्चों को बहला-फुसलाकर लाती है और किसी डॉक्टर से उन बच्चों को नपुंसक बना देती है और उसके बाद उससे भिक्षावृत्ति जैसे कार्य करवाती है। तहरीर में यह भी आरोप है कि मोहल्ला गांधी नगर स्थित आवास पर वेश्यावृत्ति कराई जाती है और राजनीतिक दबाव व संरक्षण के चलते पुलिस काजल किन्नर को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। शनिवार को मोहल्ला गांधी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब भारी संख्या में पुलिस बल काजल किन्नर के आवास पर पहुंचा। जहां पर घर में मौजूद काजल किन्नर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने काजल किन्नर व उसके कथित पति राहुल के विरुद्ध धारा 363 A, 328,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और शनिवार को काजल किन्नर को उसके मोहल्ला गांधी नगर आवास से गिरफ्तार किया।
सिधौली से ममता तिवारी के साथ निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: