पूर्व पार्षद के भाई के साथ मारपीट


पूर्व पार्षद के भाई के साथ मारपीट

खबर झाँसी से है, जहां, कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने गए नगर निगम के पूर्व पार्षद के भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी.जिससे वह घायल हो गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस घायल को उपचार के जिला अस्पताल ले आई.

थाना कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट निवासी हाज़ी सलीम आज शाम शान्ति भवन के पास बने बकरा मंडी में कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने गए थे,
उन्होने बकरा विक्रेता मोहसिन से जब बकरे के रेट पूछे तो उन्हें अधिक लगे, उन्होने कहा रेट अधिक है कम कर लो, तभी बकरा विक्रेता भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लात घूंसो से मारपीट कर दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
वह किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकला.
मारपीट में घायल हाज़ी सलीम बाहर ओरछा गेट के पूर्व पार्षद चौधरी खुर्शीद का भाई बताया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई.
मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।