ब्यूरो चीफ मोहित सिंह - झाँसी झांसी के जिला महिला अस्पताल में डीएम रविद्र कुमार के औचक निरीक्षण से हड़कम्प मच गया


ब्यूरो चीफ मोहित सिंह - झाँसी

झांसी के जिला महिला अस्पताल में डीएम रविद्र कुमार के औचक निरीक्षण से हड़कम्प मच गया। जिला अस्पताल में महिला मरीजों से रूपये वसूले जाने और इलाज में लापरवाही की सूचना पर आज डीएम रविद्र कुमार ने अचानक महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रसव वार्ड, दवा वितरण कक्ष, स्टॉक रजिस्टर, सहित अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और वार्ड में साफ सफाई का जायजा लिया।

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों से बातचीत की और जहां गर्भवती महिलाएं आकर डिलीवरी कर वाती हैं वह सेक्शन देखा। वहां पर मीन्यू के अनुसार जो खाना देना है। थोडा सा खाने में इंप्रूव करने की जरूरत है। साफ-सफाई ठीक है। दवाओं का मिलान करने पर स्टॉप सही पाया गया। वहीं मरीजों से पैसे लेने के प्रश्न पर डीएम ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने की बात कही है।

aaaaaaaaaaaaaaaaaaaaa

झाँसी स्टेशन के बाहर अवैध तरीके से दबंगो द्वारा गुटखे की काला बाजारी की जा रही है। महंगे दामो में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि को बेचा जा रहा है।

ये कोई और नही रेलवे में अपनी मकबूत पकड़ रखने वाले दबंग लोगो का गैंग हैं, जो स्टेशन के बाहर अपने गुर्गो के बैठकर अवैध तरीके से फुटपाट पर गुटखा, बीडी सिगरेट आदि को ऊंचे दामों पर बेच रहे है।
इतना ही नही जब यात्री इसका विरोध करते हैं उन्हें ये दबंग लोग झगड़ा करते हैं, मारपीट करते है। रेलवे के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नही दे रहे, जिसके चलते इन दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=Hv4pysN4FAo&t=9s[/embed]

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।