युवती क़ा बलात् अपहरण, थाना पुलिस ने नहीं क़ी सुनवाई
युवती क़ा बलात् अपहरण, थाना पुलिस ने नहीं क़ी सुनवाई
कुल 1,12,000/-नकदी, 1किलो 400ग्राम चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरात हुए बरामद । उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में आज पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चं
ब्रेकिंग न्यूज़ खुलासा
सीतापुर उत्तर प्रदेश से स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी
मास्टरमाइंड सहित 10 शातिर अंतर्जनपदीय डकैत/लुटेरे/नकबजन गिरफ्तार, कुल 1,12,000/-नकदी, 1किलो 400ग्राम चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरात हुए बरामद ।
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में आज पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए घटना को रोकनें व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री नरेंद्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महोली श्री अमन सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना महोली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए इन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सहित कुल 10 शातिर डकैत/लुटेरे/नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से एक लाख बारह हजार रुपये नकद, जेवरात 1 किलो 400 ग्राम चांदी जिसमे पायल, बिछिया, अंगुठी, चाबी का गुच्छा, चांदी के सिक्के, 20 ग्राम सोना जिसमे अंगुठी, नाक की कील, कान की बाली, दो अदद बटुका पीली धातु व घटना कारित करने हेतु प्रयुक्त एक लोहे की सरिया, एक पेचकस, एक प्लास, 02 चार पहिया वाहन (ब्रेजा व एटीयोस), 10 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर, 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्तो का एक संगठित गिरोह है, जिसके सदस्य जनपद सीतापुर तथा आस-पास के जनपद लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अमेठी व लखीमपुर खीरी, रायबरेली मे चार पहिया वाहनो से रात्रि मे घूम-घूम कर रैकी कर घरो मे चोरी करते है, जिसका सरगना हारुन पुत्र बसीर है। हारुन के कहने पर ही गैंग के सदस्य बरामद चार पहिया वाहन ब्रेजा व एटीयोस से अलग-अलग जगहो पर अलग-अलग टीम बनाकर चोरी करते है ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
युवती क़ा बलात् अपहरण, थाना पुलिस ने नहीं क़ी सुनवाई
खागा विधायक व चेयरमैन ने किया पौध रोपण
अपनी टीम के साथ बौद्ध कथा बाचक मनोज ब्लास्टर जी के द्वारा संविधान निर्माता के प्रति अभद्र भाषा प्रयोग करने पर मुकदमा N.S.A की मांग को लेकर जिला कार्यालय औरैया को सौंपा ज्ञापन।।
Leave a Comment: