युवती क़ा बलात् अपहरण, थाना पुलिस ने नहीं क़ी सुनवाई


Mohammed raees Rahmani fatehpur
????युवती क़ा बलात् अपहरण, थाना पुलिस ने नहीं क़ी सुनवाई
????सीओ से मिलकर तीन लोगों पर लगायें आरोप
   
   ✍️फ़तेहपुर। जहानाबाद क़स्बे क़े मोहल्ला काजीटोला निवासी मुख़्तार क़ुरैशी पुत्र अब्दुल गनी ने आज़ उप पुलिस अधीक्षक बिंदकी से सपरिवार मिलकर बकेवर थाना क्षेत्र क़े ग्राम मथुरापुर निवासी अमित रैदास पुत्र राम सजीवन रैदास, धर्मेन्द्र रैदास पुत्र कंधई व उसका भाई बिंदकी कोतवाली क्षेत्र क़े ग्राम नरैचा निवासी प्रेम पुत्रगण राज़ाराम पर आरोप लगाया कि मंगलवार 05 जून क़ो जब वह अपने परिवार क़े साथ दिन क़े 11 बज़े क़े क़रीब मज़ार सरवर सुल्तान शाह रह. अलैह में चादर चढ़ाने पत्नी, तीन पुत्रियों व एक़ पुत्र क़े साथ गए थे और जैसे ही बड़ी बेटी जोया दरगाह से उतरकर हैण्डपम्प पर हाथ धो रही थी, तभी बलात् उसका अपहरण कर लिया गया। उसका आरोप है कि तुरन्त थाने गया किन्तु उसकी नहीं सुनी गई। उसने मुख्यमंत्री क़े जनसुनवाई पोर्टल में भी इस घटना क़ी शिकायत क़ी है। सीओ ने घटना क़ी जाँच कर कार्यवाही क़ा आश्वासन दिया है।शिकायतकर्ता क़ा कहना है कि पूर्व में भी आरोपी ऐसी ही घटना क़ो अंजाम दे चुके है, किन्तु तब भी पुलिस ने क़ोई कार्यवाही नहीं क़ी थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।