अध्यक्षता में त्योहारों जैसे बकरा ईद व कावड पदयात्रा आदि


बिशारतगंज इंस्पेक्टर ने ईद व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की

यूपी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

बिशारतगंज।
थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में त्योहारों जैसे बकरा ईद व कावड पदयात्रा आदि । को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांव के ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधानों एवं क्षेत्र के सभी मस्जिदो के इमाम व मुतबलली एवं नगर के वर्तमान चेयरमैन पूर्व चेयरमैन, सभासदों को पुलिस द्वारा सूचना देकर बुलाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बारी-बारी से प्रत्येक गांव में होने वाली कुर्बानी के बारे में समस्या जानी और कुर्बानी को लेकर कोई मनमुटाव या कोई समस्या के बारे में गहराई से मालूमात की परंतु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी समस्या सामने नहीं आई। इस दौरान थाना प्रभारी ने अपने सभी हल्का इंचार्ज महिपाल सिंह यादव, महावीर सिंह, वैभव कुमार सिंह, संकल्प एवं सिपाही नीरज कुमार, मनोज कुमार, नरेश चौधरी आदि।को दिशा निर्देश देकर कहा कि अपने-अपने हल्के में कुर्बानी या कावड़ यात्रा के मद्देनजर गहराई से जांच कर ले अगर कोई भी खुराफाती व्यक्ति नजर आए तो उसको मुचलका पाबंद करें इसी दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप मित्तल उर्फ गंगे भैया ने बताया कि बिशारतगंज थाना क्षेत्र ऐसा है। जहां के हिंदू मुस्लिम सभी त्यौहार एक दूसरे के सहयोग से मनाते हैं, यहां पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल सदियों से देखने को मिल रही है, और मिलती रहेगी। जिसको सुनकर थाना प्रभारी ने सभी लोगों की सराहना की और ऐसे ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बनाए रखने की अपील की थाना प्रभारी ने सभी दिशा निर्देश देते हुए बताया कि कुर्बानी पर्दे के पीछे करें और नालियों में खून ना वहाये जानवर के कंकाल बाहर ना फेंके और कुर्बानी के दौरान बचे हुए कंकाल गड्ढा खोदकर दफन कर दें । कुर्बानी करते समय किसी दूसरे को आपत्ति ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए और कावड पदयात्रा पर भी दोनों समुदाय विशेष ध्यान रखें इस मौके पर चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद रियाज अंसारी, अमीर मियां, महेश साहू, बंटू शर्मा,रमेश यादव,बुद्धा शाह मौजूद रहे।
यूपी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से जिला ब्यूरो चीफ रवि साहू की रिपोर्ट बरेली

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।