गोली चलाने वालों को गोली से दिया जाएगा जवाब नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र
गोली चलाने वालों को गोली से दिया जाएगा जवाब नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र
हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम
विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला के राम तीरथ चौधरी कालेज में पौधरोपण कर धरा को हरित करने का संकल्प लिया। क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन उतरौला(बलरामपुर) क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला के राम तीरथ चौधरी कालेज में पौधरोपण कर धरा को हरित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य कालेज वह स्कूलों ग्राम में भी पौधरोपण किया, और छात्र छात्राओं को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि एक वृक्ष एक पुत्र समान है आज हरे पेड़ों के कटान से धरती की हरियाली नष्ट होती जा रही है। यही हरे पेड़ हमें जीवन दायनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। हमारा उत्तरदायित्व है कि हम सब पौधरोपण कर धरती मां शृंगार करें। लोग विकास की दौड़ में पृथ्वी को कंक्रीट, पत्थर एवं बजरी से लादकर हरियाली नष्ट करते जा रहे है।
विधायक ने विद्यार्थियों को वृक्ष लगाने और वृक्ष बचाने का संदेश दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बी एस सेगंर, वन दरोगा गौरव सिंह राकेश कुमार तिवारी वनरक्षक दिनेश सिंह बालकराम समेत कॉलेज स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोली चलाने वालों को गोली से दिया जाएगा जवाब नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र
झांसी में जिला अस्पताल में बना रैन बसेरा बना सफेद हाथी, खुले आसमान में लोग रात गुजारने को मजबूर।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां
Leave a Comment: