गोली चलाने वालों को गोली से दिया जाएगा जवाब नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र


गोली चलाने वालों को गोली से दिया जाएगा जवाब नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र
मां विंध्यवासिनी के धाम में मत्था टेकने के बाद नवागत कप्तान ने किया कार्य भार ग्रहण, संतोष कुमार मिश्रा के लिए बतौर एसपी के रूप में मिर्जापुर  सातवां जिला है विदेशों में रहकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में प्राइवेट कंपनी के लिए कर चुके हैं कार्य 2012 में यूपीएससी का परीक्षा पास कर एसपी वाराणसी के रूप में मिली पहली नियुक्ति आज दोपहर नव नियुक्ति कप्तान ने जनपद के पत्रकारों से भेंट वार्ता कर अपना परिचय दिया और पत्रकारों का परिचय प्राप्त किया एसपी श्री मिश्र ने बताया कि व्वे सन 2012 बैच के आईपीएस है जिनकी पहली नियुक्ति बतौर ASP वाराणसी के रूप में हुआ उन्होंने एसपी सिटी मुजफ्फरनगर के रूप में कुशलता के साथ अपने कार्यों का संपादन किया उन्होंने बताया कि बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी पहली नियुक्ति सन 2017 में अमरोहा जनपद के लिए हुआ था जिसके बाद उन्होंने अंबेडकरनगर फर्रुखाबाद इटावा कानपुर में बतौर sp के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की मिर्जापुर आने के पूर्व एसपी श्री मिश्रा ने गोंडा के sp थे उन्होंने गोंडा में 15 माह तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं इसी दौरान उन्होंने विधानसभा एवं एमएलसी चुनाव की चुनौतियों का सामना किया हालांकि इसके पूर्व भी लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें चुनावी अनुभव हासिल हो गया संतोष कुमार मिश्रा को यह सातवां जिला मिला है उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पिता सहित कई अन्य सदस्य फौज में है इसलिए उनके आचरण में आर्मी वाली अनुशासन की झलक सभी को देखने को मिलेगी संतोष कुमार मिश्रा आईपीएस बनने से पहले विदेशों में रहकर  सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास करने के उपरांत वाराणसी में ASP पद की कमान संभाली थी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि किसी गरीब और महिला के साथ उत्पीड़न होता है तो पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी और न्याय दिलाने का कार्य करेगी
अब तक टीवी से शारदा प्रताप सिंह के साथ राजेश कुमार बिन्द कि रिपोर्ट मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।