पंकज वर्मा एडवोकेट के साथ ए. के. विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट,
महमूदाबाद जनपद सीतापुर,
बीडीओ की कार्यशैली से प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन,
महमूदाबाद प्रधान संगठन की इकाई महमूदाबाद के बैनर तले 76 ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय महमूदाबाद जा पहुंचे और मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान न होने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्या ओझा ब्लाक मुख्यालय पहुंची।
प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में पक्के कार्य कराए गए हैं।
अब मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान आया है।
प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ हौसला प्रसाद ने निजी स्वार्थ के चलते अतिरिक्त कार्यभार वाले पहला ब्लाक के प्रधानों का भुगतान तो कर दिया,
किंतु मुख्य चार्ज वाले महमूदाबाद ब्लॉक की एक भी ग्राम पंचायत का भुगतान नहीं किया।
इसको लेकर प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर ही बीडीओ की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी शुरू की। तहसीलदार मनीष कुमार ने भी मुख्यालय पहुंचकर प्रधानों को समझाने का प्रयास किया।
आखिर में सभी प्रधानों ने अपने अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए प्रधान संगठन अध्यक्ष गणेश वर्मा ने लिखे गये त्यागपत्र को सभी प्रधानों को पढ़कर सुनाया,
उपरोक्त प्रकरण के संबंध में जब जानकारी की गयी तो बीडीओ हौसला प्रसाद ने बताया कि मनरेगा से कराए गए वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के कार्यों का पैसा आया था।
दो ब्लाकों का चार्ज होने के चलते पहला ब्लाक की ग्राम पंचायतों का भुगतान हो पाया है।
दोबारा पैसा आने पर शेष ग्राम पंचायतों का भुगतान करा दिया जाएगा।
1- बाइट- गणेश वर्मा, (अध्यक्ष)
अखिल भारतीय प्रधान संगठन वि0 ख0 महमूदाबाद जनपद सीतापुर,
2- रोहित सिंह, (उपाध्यक्ष)
सुकईपुर महमूदाबाद,
3- जितेन्द्र वर्मा, (पूर्व प्रधान)
ग्राम पंचायत शाहपुर सदरपुर
महमूदाबाद सीतापुर,
4- ओमकार नाथ,
पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्लाक महमूदाबाद जनपद सीतापुर,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: