हमेशा सुर्खियों में रहने वाला झाँसी का जिला अस्पताल इन दिनों फिर सुर्खियों में है, जिला अस्पताल में कई दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है


ब्यूरो चीफ मोहित सिंह झांसी 
हमेशा सुर्खियों में रहने वाला झाँसी का जिला अस्पताल इन दिनों फिर सुर्खियों में है, जिला अस्पताल में कई दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है, जिसके चलते यहां आने वाले कुत्ता काटे से पीड़ित मरीजो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कुत्ते के काटे जाने से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं. पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन ना होने के चलते मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. 
कुत्ता काटे से पीड़ित लोगों का कहना है कि वह इतने सक्षम नहीं हैं कि बाजार से इंजेक्शन लेकर लगवा सकें. उन्होने बताया कि वह लगभग 10 दिनों से जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं. अभी तक उन्हें कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है और हर बार इंजेक्शन ना होने की बात कही जा रही है.
जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन ना होने से परेशान मरीजों के बारे में जब सीएमएस  डॉक्टर आर के सचान से बात की तो उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल  में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं. उन्होंने लिखित में इंजेक्शन के लिए रिक्वेस्ट दे रखी है लेकिन अभी तक ऊपर से इंजेक्शन नहीं आ पाए हैं.|

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।