शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में वृक्षारोपण  कार्यक्रम का आयोजन 

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लानगर (बलरामपुर ) शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार द्वारा कम अपोजिट विद्यालय डीह जमाल जोत से किया गया। प्रत्येक विद्यालय द्वारा 10-----10 पौधों का रोपण अपने अपने विद्यालय में किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा भी विद्यालय में पौधे लगाए गए। उतरौला विधायक माननीय राम प्रताप वर्माजी एवं खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार ने कम अपोजिट विद्यालय अचलपुर रूप में पौधरोपण का कार्य किया। जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कम अपोजिट विद्यालय अचलपुर रूप और डीह जमाल जोत के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अध्यापकों और बच्चों ने भी पौधरोपण किया श्रीमान विधायक जी खंड शिक्षा अधिकारी के साथ आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय रेहरा बाजार का भ्रमण किया और वहां पर पौधरोपण का कार्य किया। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में पौध रोपण कार्य काफी सराहनीय रहा। पौधरोपण के कार्य में खंड विकास अधिकारी श्री अनूप सिंह भी विधायक जी के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  यह कार्यक्रम 20 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसमें संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में पौधरोपण का कार्य बच्चों द्वारा अध्यापकों द्वारा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा।  इसका उद्देश्य प्रकृति को हराभरा बनाना है जिससे कोरोना जैसी महामारी और ग्लोबल वार्मिंग से इस देश को बचाया जा सके और स्वस्थ जीवन की संकल्पना को साकार किया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।