विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे


रामपुर मथुरा विकास खंड के ग्राम सभा तुलसीपुर खरिका में विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से वृहद स्तर पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पौधे लगाने की अपील की उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अंग है हम सब इस अभियान में भागीदार बने। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव, चंद्रभूषण शुक्ला, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी मौर्या, मनोज सिंह, अशोक बाजपेई, ग्राम प्रधान अवर अभियंता सहित ब्लॉक तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने ब्लाक गोंदलामऊ में वृक्षारोपण महा अभियान-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर पौधरोपण किया, जिसमें विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

aaaaaaaaaa

लक्ष्मीकाँत बाजपेई सीतापुर अब तक: रामपुर मथुरा विकास खंड के ग्राम सभा तुलसीपुर खरिका में विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से वृहद स्तर पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पौधे लगाने की अपील की उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अंग है हम सब इस अभियान में भागीदार बने। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव, चंद्रभूषण शुक्ला, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी मौर्या, मनोज सिंह, अशोक बाजपेई, ग्राम प्रधान अवर अभियंता सहित ब्लॉक तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने ब्लाक गोंदलामऊ में वृक्षारोपण महा अभियान-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर पौधरोपण किया, जिसमें विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
लक्ष्मीकाँत बाजपेई सीतापुर अब तक: उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी पर्यावरण एवं हरीतिमा संरक्षण में वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत प्राण वायु उत्पन्न करने वाले पौधों का रोपण आज वन प्रभाग सीतापुर द्वारा 01 जुलाई 2022 से दिनांक 07 जुलाई 2022 तक वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उ0प्र0 सरकार अजीत सिंह पाल, सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग श्री बृजमोहन शुक्ला सहित सभी ने राजकीय इण्टर सीतापुर के प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके साथ ही राजकीय इण्टर कालेज के निकट सरांयन नदी के तट पर भी पौधरोपण किया गया। इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है, जिसमें जनपद सीतापुर में 7111850 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें वन विभाग द्वारा 1868210 तथा अन्य विभागों द्वारा 5243640 है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार आज 05 जुलाई को जनपद में 5079300 लक्ष्य के सापेक्ष 5079474 पौधों को रोपित किया गया।
राजकीय इण्टर कालेज सीतापुर के कम्यूनिटी हाल में राज्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सीतापुर में अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना है जिससे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण हो और सीतापुर हरा-भरा रहे। उन्होंने कहा कि पौधें है तो जीवन है तथा तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों का दायित्व है कि हम लोग वृक्षारोपण करने के बाद इनकों बचायें।
इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला द्वारा मंच पर उपस्थित सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बृजमोहन शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण के महाभियान में की गयी तैयारियों के विषय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये उपस्थित मीडिया बन्धुओं, शिक्षकों एवं बच्चों से अपील की कि जो भी पौधे रोपित किये जा रहे है उनको पालन पोषण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सभी पौधों को रोपित एवं पोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि वृक्ष न होते तो पृथ्वी मरूस्थल होती, वन है तो जल है, जल है तो कल है आदि के प्रति सभी को संकल्पित होकर पौष्टिक वृक्ष, औषधीय वृक्ष एवं फलदार वृक्षों को अधिक से अधिक रोपित किये जाने की अपील भी अपर मुख्य सचिव द्वारा की गयी। उन्होंने कहा कि आदिकाल से जो हमारा जीवन है वह वृक्षों की छाया में व्यतीत हुआ है, इसी छाया में ऋषियों ने दर्शन एवं ज्ञान को बढ़ाया है। हमारे देश की परम्परा ऐसी है कि देवी देवताओं की तरह वृक्षों के प्रति भी आस्था है।
सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने राजकीय इण्टर कालेज सीतापुर के प्रांगण में पौधरोपण किया एवं वन महोत्सव के कार्यक्रम में उद्बोधन करते हुये कहा कि अपर मुख्य सचिव अराधना शुक्ला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बृजमोहन शुक्ल, उपस्थित मीडिया बन्धुओं, शिक्षकों एवं बच्चों को वन महोत्सव में सम्मिलित होने पर स्वागत करते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पौधों को बचाने का संकल्प लें तथा पौधे रोपित करें। वृक्ष ही जीवन है, पानी पीजिये, सांस लीजिये तथा इन पौधों के पालन पोषण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे एक पौधे गोद लेने का कार्य करें एवं उन्हें संरक्षित करने के प्रति प्रतिबद्ध हों।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने वृक्षारोपण से सभी को जोड़ने का संकल्प लेते हुये नैमिषारण्य की पुरानी संस्कृति को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य कभी एक जंगल हुआ करता था जिस जंगल में ऋषियों मुनियों तपस्या किया करते थे, जो आज भी अपने पावन भूमि के रूप में पहचान बनाये हुये है, परन्तु आज इस पावन भूमि में आबादी का दबाव अधिक हो गया है एवं वृक्षों की कमी लगातार हुयी है। जिलाधिकारी ने सभी से आग्रह किया है कि जो भी पौधें लगाये जा रहे है उसे हमें बचाना है। राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण को चार-पांच साल में हराभरा बनाना है। मुख्यमंत्री जी के संकल्प को उन्ही की प्रेरणा से पूरा करना है, जिसमें शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चों से आग्रह है कि इस मुहिम को सफल बनायें।
इसके उपरान्त राज्यमंत्री जी, अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बृजमोहन शुक्ल ने एलिया ब्लॉक के सहरोई कालिका बक्श एवं बसेती ग्राम पंचायत में पौध रोपित किया एवं लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।