3 जुलाई को दंगा निरोधी उपकरणों के साथ आंतरिक दंगा नियंत्रण ड्रिल का हुआ जबरदस्त रिहर्सल


03 जुलाई को दंगा निरोधी उपकरणों के साथ आंतरिक दंगा नियंत्रण ड्रिल का हुआ जबरदस्त रिहर्सल

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ।आगामी त्यौहार बकरीद को मद्देनजर रखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन्स
सिद्धार्थनगर में दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल व समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर आम-जनमानस को सुरक्षा का एहसास सोमवार को कराया गया ।
बताया जाता है कि अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार "रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में फ्लैग मार्च/आंतरिक दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल" हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण तथा देवी गुलाम, क्षेत्राधिकारी लाइन्स के निर्देशन में 03 जुलाई को दंगा निरोधी उपकरणों के साथ आंतरिक दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया गया तथा जनपदीय पुलिस बल द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आगामी त्यौहार बकरीद को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील किया गया व आम जनमानस में सुरक्षा का अहसास दिलाया गया ।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।