शासकीय हाई स्कूल ठाढपाथर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


शासकीय हाई स्कूल ठाढपाथर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के चांदनी बिहार पुर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ठाढपाथर में आज रंगारंग शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें हाई स्कूल प्राचार्य श्री गौरी शंकर पाठक के द्वारा क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित श्रेष्ठ व्यक्तियों व अभिभावकों को आमंत्रित किए थे।

साथ में हमारे पत्रकार साथियों को भी बुलाकर अपने हाई स्कूल एवं शिक्षकों की तत्परता को पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाने का श्रेय दिया।

आपको बता दें कि हाई स्कूल ठाढपाथर मैं प्राचार्य सहित सभी शिक्षक पूरी मेहनत के साथ बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते हैं।
और पूरे लगन से बच्चों को शिक्षा दी जाती है , साथ में प्राचार्य ने बताया कि कुछ शिक्षकों की कमी है जो छत्तीसगढ़ शासन से हम मांग करते हैं
प्राचार्य ने बताया कि 16 जून से हमारा स्कूल चालू हो गया है और नए-नए बच्चों का एडमिशन हो रहा है।
इसके उपलक्ष में हम साला उत्सव कार्यक्रम मना रहे हैं।
उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-एक करके बच्चों को प्रोत्साहित कर अपने अपने मन के विचारों को रखा और बच्चों को आगे बढ़ने की सलाह दी।

खास बात बता दूं कि इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कमेटी कमलेश यादव के द्वारा बच्चों से एक सवाल पूछें जिसके सही उत्तर देने पर कांग्रेस कमेटी बिहार पुर के अध्यक्ष श्री मंदिर गुर्जर के द्वारा 500 रू की प्रोत्साहन राशि भी बच्चों को दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।