मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर सुशील कुमार की अध्यक्षता में टीकाकरण और कोविड-19 टीकाकरण पर कार्यशाला का आयोजन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर सुशील कुमार की अध्यक्षता में टीकाकरण और कोविड-19 टीकाकरण पर कार्यशाला का आयोजन 

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

 बलरामपुर     दिनांक 5.07.2022 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार की अध्यक्षता में  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर के सभागार में एलाइंस फॉर   इम्युनाइजेशन एंड हेल्थ एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वाधान में समस्त धर्म के धर्मगुरुओं की नियमित टीकाकरण और कॉविड 19 टीकाकरण पर  कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमे जनपद के समस्त धर्म के धर्मगुरुओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने स्तर से सहयोग करने पर सहमति जताई। डीएमसी यूनिसेफ शिखा श्रीवास्तव ने कोविड के लक्षण और बचाव के विषय में बताया । वीसीसीएम श्याम मिश्र ने टीकाकरण के विषय में तथ्यात्मक रूप से बताया ।  एलाइंस फॉर   इम्युनाइजेशन एंड हेल्थ जिला समन्वयक नवनीत मिश्र में नियमित टीकाकारण के लिए समस्त धर्म गुरुओं से सहयोग करने का आग्रह किया।इस कार्यशाला में अनुवारुल कुरान मदरसा से शहर मुफ्ती,चर्च के फादर विजु ,  गायत्री शक्तिपीठ से परिवाचक राजकरण  , हनुमानगढ़ी मंदिर से पंडित रमेश चंद्र आदि धर्मगुरु उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।