सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे फोटोकॉपी प्रतियोगिता में विजेताओं के फोटोग्राफ्स


जनपद की प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक विरासत पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि सचिव ने किया पुरस्कृत

सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे फोटोकॉपी प्रतियोगिता में विजेताओं के फोटोग्राफ्स

ब्यूरो रिपोर्ट कुमार गुप्ता

बलरामपुर     जिला प्रशासन बलरामपुर के सौजन्य एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से जनपद बलरामपुर की विशेषताओं पर तीन थीम प्राकृतिक सौंदर्य /वन्यजीव, ऐतिहासिक विरासत एवं इमारतें, मूड़ एवं इमोशन पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 जून 2022 से 30 जून 2022 के मध्य किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रतियोगिता के दौरान कुल 90 फोटोग्राफ्स प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में थीम प्राकृतिक सौंदर्य/वन्य जीव तथा मूड़ एवं इमोशन में विकासखंड श्रीदत्तगंज के अक्षय कुमार एवं ऐतिहासिक विरासत एवं इमारत थीम में ग्राम घुघुलपुर के आलोक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कृषि सचिव अनुराग यादव एवं जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा अनुशंसा प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं धनराशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि सचिव द्वारा विजेताओं से संवाद करते हुए उनके फोटोग्राफी प्रतिभा की सराहना की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया।
विजेताओं के फोटोग्राफ्स को सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा।
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार सूबेदार सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी निलश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामचंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।