फूटा घर फूटी किस्मत! ग्राम पंचायत सोन पीपर विकास खण्ड बिजुआ में दर-दर भटक रहे गरीब, नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर गरीब को पक्का घर देने का वादा ग्राम पंचायत सोन पीपर ब्लाक बिजुआ जिला खीरी में सफेद हाथी साबित हो रहा है. यहां पिछले वर्षों से अत्यंत गरीब परिवार के लोग अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक पक्का घर नहीं मिल पाया है विधवा पन्ना देवी का कहना है गरीबी की मार झेल रहे परिवारों का मजदूरी से ही गुजर बसर होता है. महंगाई की मार के चलते इन परिवारों को महज दो वक्त की रोटी मिल पाती है. यही वजह है कि ये परिवार उम्र के इस पड़ाव पर भी अपना पक्का घर नहीं बना पा रहे हैं.हालांकि, प्रधानमंत्री आवास योजना से इन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी थी लेकिन वह भी सरकारी फाइलों एवं प्रधान व सचिव तौसीफ अहमद के चक्कर में फस गई और ये लोग अब तक कच्चे एवं टूटे-फूटे मकान में रहने को विवश हैं. अब सवाल यह उठता है कि आखिर पंचायत रायपुर के आवास गए कहा क्या सभी आवास अपात्रो व पूंजीपतियों या फिर प्रधान प्रतिनिधि में बाँट दिए गए है अगर बारीकी और गहनता से आवास की जाँच हो तो कई भ्रष्टाचारी अधिकारी व कर्मचारियों का भंडा फुट सकता है अब देखना ये है कि ऐसे प्रधान व सचिव पर कोई कार्यवाही होगी या फिर सरकार की छवि को यू ही धूमिल करते रहेंगे आप सुनिये पन्ना देवी की कहानी.…..
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: