5 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, टीचर की बेरहम पिटाई से बेहोश हो गया बच्चा, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह


5 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, टीचर की बेरहम पिटाई से बेहोश हो गया बच्चा, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह
अब तक टीवी/ यूसुफ इदरीसी
बिहार की राजधानी पटना के एक कोचिंग टीचर का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है यहां पढ़ने आने वाले एक पांच साल के बच्चे को टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा कि बच्चा बेहोश हो गया घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि टीचर बच्चे को लगातार डंडे से पीटता है. बच्चा दर्द से चिल्लाता है लेकिन टीचर तब भी नहीं रुकता और फिर भी उसकी पिटाई करता है. बेरहम टीचर मासूम बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटता है कि उसका लकड़ी भी टूट जाती है. घटना की वीडियो देख किसी की भी रूह कांप जाए. घटना शनिवार की बताई जा रही है. इधर मामले में पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी पटना के जया कोचिंग क्लास का है. वीडियो में टीचर क्लास में एक छोटे बच्चे को बड़ी बेरहमी से मारता दिख रहा है. पीड़ित बच्चे की उम्र 5 साल बताई जा रही है. टीचर उसे डंडे से लगातार पीटता रहा. बच्चा दर्द से कहराता रहा लेकिन बेरहम टीचर को उसपर जरा भी रहम नहीं आया. इसके बाद टीचर उसे मुंह पर चांटे और घूंसे भी मारता है. इस दौरान बच्चा रोते-रोते बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है. घटना के बाद से आरोपित शिक्षक फरार हो चुका है. वहीं कोचिंग में बेहोश होने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

कोचिंग संचालक बोला- आोरपी टीचर को बीपी की शिकायत
जिस शिक्षक ने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की है, उसकी पहचान छोटू के रूप में की गई है. कोचिंग संचालक का कहना है कि छोटू को बीपी हाई की परेशानी है, इस वजह से उसे बच्चे पर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया. संचालक ने आरोपी टीचर को कोचिंग से निकालने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि बच्चे की पिटाई पूरी तरह गलत है और टीचर को निकालने की कार्रवाई की जा रही है. धनरुआ थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. आरोपित टीचर की तलाश में जुटी है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।