फागिंग एवं सेनेटाईजेशन के कार्यों का भी शुभारम्भ किया


राज्यमंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उ0प्र0 सरकार श्री राकेश कुमार राठौर ‘‘गुरू‘‘ जी ने शुक्रवार को ए0एनएम0टी0सी0, निकट रोटी गोदाम, सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने फागिंग एवं सेनेटाईजेशन के कार्यों का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये अभियान को पूरी गम्भीरता के साथ संचालित किये जाने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।
विगत चार वर्षों भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुये व्यापक अभियान संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में वर्ष 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण माह अप्रैल 2022 में संचालित किया जा चुका है। इन अभियानों के द्वितीय चरण की गतिविधियों पुनः विस्तृत कार्ययोजना बनाकर माह जुलाई में सम्पादित की जा रही हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान दिनांक 16 से 31 जुलाई तक संचालित किया जायेगा। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा क्षय रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेंगी। मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुये विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किये गये हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आंकलन भी करेंगे। फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री बुखार के रोगियों, आई0एल0आई0 रोगियों, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों एवं क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, प्रतिदिन कार्य समाप्ति पर ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करायेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका सीतापुर वैभव त्रिपाठी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 सुरेन्द्र सिंह, यूनीसेफ के प्रतिनिधि नितेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपाई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।