अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ फिर चला बाबा का बुलडोजर 


अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ फिर चला बाबा का बुलडोजर 

बिजनौर के मंडावर में अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ फिर चला बाबा का बुलडोजर शासन के आदेश पर अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा बाबा का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया। बाबा का बुलडोजर चलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया

मंडावर थाना क्षेत्र के प्रीतम द्वार पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कब्जा की गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार, थाना अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा बुलडोजर चलवाकर जमीन को कबजा मुक्त करवाया गया।

बता दे की मंडावर कस्बे में दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे पट डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने के नोटिस जारी किए गए थे।

कब्जाधारियों ने नोटिस का कोई मान नही रखा जिसको लेकर आज प्रशासन ने बाबा के बुलडोजर के जरिये अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है

नजीबाबाद बिजनौर से मौo सलीम की रिपोर्ट

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।