फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा, विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी
फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा, विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी
अभी पांचवें टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं रोहित शर्मा, कोच द्रविड़ का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसकी पुष्टि की है.
इससे पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि रोहित एजबेस्टन में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है. लेकिन द्रविड़ ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया.
राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “रोहित शर्मा की निगरानी हमारी मेडिकल टीम कर रही है. वह टेस्ट मैच से बाहर नहीं हुए हैं. उनका आरटी पीसीआर टेस्ट आज और फिर बाद में एक और कल होगा. हमारे पास खेल के लिए 36 घंटे हैं, अभी भी समय है.”
रोहित को हुआ था कोरोना
बता दें कि रोहित शर्मा कोविड 19 पॉजिटिव हैं और फिलहाल आइसोलेशन में है. आज एजबेस्टन में टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू किया, लेकिन कप्तान रोहित ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था. इस टेस्ट को साल 2021 में कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था. फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड के हौंसले बुलंद हैं.
खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
भारतीय टीम सीरीज का आखिरी टेस्ट हर हाल में जीतना चाहती है. ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के अभ्यास की कुछ वीडियो भी वायरल हो रही हैं. इन वीडियो में रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं. दरअसल रोहित शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके बाद से वह आइसोलेशन में हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा, विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी
Uttar Pradesh: यूपी (UP) में लगातार चुनाव हार रही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल देखा गया. देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी.
Leave a Comment: