भारत विकास परिषद् की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया


भारत विकास परिषद शाखाओं के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर 

भारत विकास परिषद् की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

स्वस्थ,समृद्ध एवं संस्कारित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ प्रांन्त की 24 शाखाओं ने भाग लिया

भविष्य की योजनाओं में गांवों को गोद लेकर उनमें समग्र विकास करने का संकल्प

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

 बलरामपुर   भारत विकास परिषद का हम करें राष्ट्र आराधन गीत को गुनगुनाते हुए स्वस्थ,समर्थ,संस्कारित भारत के अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु भारत विकास परिषद,अवध प्रांत की एक दिवसीय कार्यशाला इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ( IIA) हाल,विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांन्त संघ चालक कृष्ण मोहन,विशिष्ट अतिथि विक्रांत खण्डेलवाल संगठन मंत्री व अवध प्रांन्त के विभिन्न जनपदों से पधारे 176 शाखा कार्यकारिणी सदस्यों में संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल ने आदर्श शाखा संचालन तथा विस्तार के व्यवहारिक सूत्रों को बताते हुए प्रत्येक सदस्य को एक सदस्य बनाने हेतु संकल्पित किया क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने परिषद के संविधान व नियमों को बताया उन्होने कहा कि किसी भी संगठन को सफल और सुचारु रूप से संचालन के लिए पांच क के फार्मूले जैसे कार्यकर्ता, कार्यकारिणी,कार्यपद्धति, कार्यालय,और कोष को अपनाने की सलाह दी तथा क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव भारत भूषण जुनेजा ने लेखा संचालन की बारीकियों को समझाया परिषद के मार्गदर्शक सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम कैसे करें,क्षेत्रीय सचिव संपर्क सच्चिदानन्द श्रीवास्तव,रूपम तिवारी,अमित अग्रवाल क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रकाश डाला वहीं डॉ आर.बी.श्रीवास्तव,नेशनल वाइस प्रेसिडेंट,प्रकाशन ने मार्गदर्शन किया प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण जीवन रस्तोगी,महासचिव देवेन्द्र स्वरूप शुक्ला ने परिषद् के सदस्य श्री प्रमिल द्विवेदी को मीडिया प्रभारी के दायित्व की घोषणा की तथा आगंतुकों का स्वागत व वित्त सचिव श्री प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया जिसमें मुकेश जैन,सतेंद्र सिंह,मदन लाल अग्रवाल प्रांतीय संरक्षक,मानवेंद्र सिंह,अम्बरीश कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल,रवि कांत निगम,जय प्रकाश सक्सेना, विकास गुप्ता,राजेश मल्होत्रा, शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, बलरामपुर से रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी,राजकुमार अग्रवाल बैजनाथ रस्तोगी,श्रवण मित्तल डीसी मौर्या,डीसी मिश्रा,आकाश सोनी,महिला संयोजिका मंजू सिंह,गुड़िया गुप्ता,मीरा सिंह, सुधा त्रिपाठी,सीमा मल्होत्रा तुलसी गौड़,स्नेह लता शर्मा,शची अग्रवाल पुष्पांजलि त्रिपाठी,मीरा श्रीवास्तव,रेखा दूआ,रूचि जैन, ज्योति अग्रवाल कंचन अग्रवाल बीना आदि काफी संख्या में भारत विकास परिषद् की प्रांतीय कार्यशाला के कार्यक्रम मे
 मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।