विशेष अभियान के तहत दूसरी डोज लगवाने वालों को किया जागरूक


विशेष अभियान के तहत दूसरी डोज लगवाने वालों को किया जागरूक

कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता को लेकर हुई कार्यशाला 

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

बलरामपुर।  जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सेव द चिल्ड्रन संस्था के सहयोग से वृहस्पतिवार को सीएमओ होटल आदित्या इन बलरामपुर में एक मीडिया वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य समुदाय में विशेष रूप से बुसटर और बच्चों में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे कि कोविड टीकाकरण को और भी मजबूत किया जा सके और हर वर्ग मे शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य क़ो प्राप्त किया जा सके।
कार्यशाला में  डॉ. राजीव ने कहा कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिन संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है, उनमें से सेव द चिल्ड्रन संस्था की भूमिका काफी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय हैं। इस मौके पर उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले मीडिया कर्मियों को कोरोना वायरस और कोविड 19 संक्रमण से संबंधित विभिन्न मिथकों पर जानकारी दी।  
एसीएमओ और जिला प्रतिराक्षण अधिकारी डॉ. संजीवन लाल  ने बताया कि बीती छह जून से जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और सेव द चिल्ड्रन के वालंटियर अपने क्षेत्र के हर घर में जाकर कोविड से बचाव का टीका न लगवाने वालों को सूचीबद्ध करने का काम किया है। इस अभियान का समापन   सेव द चिल्ड्रेन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अखिलेश शुक्ला ने कोविड वैक्सीन के इस विशेष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जिसको कोविड से बचाव का टीका लगना है, और हम इसमें काफी हद तक सफल भी हुए हैं। जिन लोगों ने निर्धारित समय सीमा के बाद भी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, सेव द चिल्ड्रेन की टीम ने ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम इस विशेष अभियान के तहत किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेन्द्र जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व मीडिया कर्मी के साथ सेव द चिल्ड्रन क़ी टीम के लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।