किशवर जहां मनोनीत हुईं राजसपा की नगर अध्यक्ष
किशवर जहां मनोनीत हुईं राजसपा की नगर अध्यक्ष
भारत परिषद की जिला कार्यकारणी गठित
भारत परिषद की जिला कार्यकारणी गठित
सीतापुर। भारत परिषद द्वारा स्थानीय मुंशीगंज स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ याकूब खान व मंडल महामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार आर्य, शिव बालक त्रिवेदी उपस्थित रहे। जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष आकाश राय व संचालन महासचिव सुधांशु मिश्रा ने किया।
समारोह का शुभारंभ अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर व अतिथियों के बैच व माल्यार्पण से हुआ। जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष आकाश राय द्वारा जिला महासचिव सुधांशु मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव अजीत सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सचिन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राम कुमार कटियार, अनिल श्रीवास्तव, विजय कुमार शुक्ला को मनोनीत किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश कश्यप, जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई व सोशल मीडिया प्रमुख शिखा शर्मा को बनाया गया। इसी के साथ जिला मंत्री अम्बरीश दीक्षित, महेश शुक्ला व निकेत रस्तोगी बने। अगले क्रम में विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पाण्डेय, छायाकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजीत सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी व उपाध्यक्ष विकास चन्द्र जैन व डॉ राजीव मिश्रा, महासचिव डॉ विनायक अवस्थी बनाए गए। व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अन्नी मेहरोत्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकला मिश्रा बनी। इसी के साथ जिला कार्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप राय व जिला सलाहकार डॉ कमल किशोर सेठ, नगर अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा रजनी वर्मा मनोनीत हुई। वहीं तहसील अध्यक्ष महमूदाबाद अध्यक्ष महेश शुक्ला, तहसील अध्यक्ष सिधौली मन्नू लाल तिवारी व जिला कार्यकारणी सदस्य में मुईद अहमद, संजीव द्धिवेदी, अजय मिश्रा, कुलदीप सिंह को मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र व माल्यार्पण कर बधाई दी गई। अंत में जिलाध्यक्ष आकाश राय ने संगठन को एक नई दिशा व उंचाई तक ले जाते हुए एकता की मिशाल कायम कर जनहित में कार्य करते रहने की आशा व्यक्त किया तथा सभी मनोनीत पदाधिकारियो को शपथ दिलायी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी ने कहा सभी कार्यकर्ता एकजुटता एवं सक्रियता के साथ कार्य करे तभी संगठन उचाईयो को छुएगा। अंत में जिला अध्यक्ष आकाश राय ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशो का पालन करते हुए जिस प्रकार संगठन विगत कई वर्षों से निरन्तर जनहित का कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है उसी प्रकार सदैव करता रहेंगा और नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस मुहिम में कारगर साबित होंगे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
किशवर जहां मनोनीत हुईं राजसपा की नगर अध्यक्ष
बेहतर काम के लिए 39 बी सी सखी को बांटी गई साड़ी
पुलिस ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, फ्लाई एस ब्रिक्स लदे ट्रक के चेंबर में छुपाया गया था 6 सौ कार्टून शराब।
Leave a Comment: