पुलिस ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, फ्लाई एस ब्रिक्स लदे ट्रक के चेंबर में छुपाया गया था 6 सौ कार्टून शराब।


Location......SUPAUL (BIHAR)

Slg= सुपौल पुलिस ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, फ्लाई एस ब्रिक्स लदे ट्रक के चेंबर में छुपाया गया था 6 सौ कार्टून शराब।

एंकर=बिहार के सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम सदर बाजार के डिग्री कॉलेज चौक के समीप खड़ी एक ट्रक से  करीब 600 कार्टून शराब बरामद किया है। खास बात यह है की इस मौके पर डीआईजी शिवदीप लांडे भी सुपौल पहुंच इसका जायजा लिया । सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी डी अमरकेश ने बताया कि कल शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब लदा हुआ है। जिसके बाद डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और बल स्थल पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 600 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। बताया गया कि शराब की कार्टून फ्लाई एश ईट के नीचे चेंबर में छुपा कर रखा गया था। खास बात यह है कि यह शराब की खेप आसाम के लखीमपुर से लाया गया। अरुणाचल प्रदेश में निर्मित इस शराब की खेप पिपरा थाना क्षेत्र में अनलोडिंग करना था। कि इस बीच सदर थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप पुलिस ने इसे दबोच लिया।  इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी जो हरियाणा के रहने वाले हैं  दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब पुलिस उस कारोबारी की तलाश में जुट गई है। 

अब तक tv के लिए सुपौल बिहार से चंदन कुमार की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।