LIVE Maharashtra Crisis LIVE: भाजपा के चाणक्य पर अब सबकी टिकीं निगाहें, फडणवीस के बाद शिंदे भी भर सकते हैं उड़ान


LIVE

Maharashtra Crisis LIVE: भाजपा के 'चाणक्य' पर अब सबकी टिकीं निगाहें, फडणवीस के बाद शिंदे भी भर सकते हैं उड़ान 

 

 

खास बातें------

Latest on Maharashtra Political Crisis Live News:महाराष्ट्र की सियासत में छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिंदे खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। गुवाहाटी में पहली बार एकनाथ शिंदे होटल के बाहर दिखाई दिए तो वहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई से अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। वह अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे के भी गुवाहाट से दिल्ली या मुंबई पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ने शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। 

लाइव अपडेट-----

02:43 PM, 28-JUN-2022

उन विधायकों के नाम बताएं सीएम उद्धव ठाकरे: शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उन विधायकों से नाम का खुलासा करें जो उनके संपर्क में हैं। शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। शिवसेना ने दावा किया है कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उसके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं।
 

02:15 PM, 28-JUN-2022

भाजपा के 'चाणक्य' पर सबकी निगाहें

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के बीच सबकी निगाहें भाजपा के 'चाणक्य' यानी अमित शाह पर टिकी हैं। दरअसल, देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। खबर है कि एकनाथ शिंदे भी दिल्ली रवाना हो सकते हैं। 

02:09 PM, 28-JUN-2022

पांज बजे होगी उद्धव कैबिनेट की बैठक

उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक अब शाम पांच बजे होगी। पहले यह बैठक दोहपर 2:30 बजे होने वाली थी। 

02:03 PM, 28-JUN-2022

शिवसेना करे नामों का खुलासा 

एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सामने कहा, यहां किसी विधायक को जबरन नहीं लाया गया है। सभी विधायक खुश हैं। अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए। 

01:39 PM, 28-JUN-2022

होटल से बाहर आए एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच पहली बार एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के होटल से बाहर आए और मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, हम शिवसेना में हैं, शिवसेना में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे ले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा, हमारे अगले कदम के बारे में आपको जल्द ही बताया जाएगा। इस बीच एकनाथ शिंदे की दिल्ली रवाना होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह दिल्ली में अमित शाह व देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द मुंबई जाएंगे। 

01:19 PM, 28-JUN-2022

सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट बैठक 

महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बीच मुंख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 2:30 बजे से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम उद्धव और डिप्टी सीएम अजित पवार इस बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। 

12:49 PM, 28-JUN-2022

शिंदे गुट के समर्थन में लगे पोस्टर हटाए गए

शिंदे गुट की ओर से सोमवार को होटल रेडिसन ब्लू के रास्ते पर एकनाथ शिंदे के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें आज हटा दिया गया। इन पोस्टरों पर लिखा था, गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिंदे साहब हम आपके साथ हैं। दरअसल, होटल रेडिसन ब्लू में ही शिवसेना के बागी विधायक रुके हुए हैं।  
Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।