संजीवनी एडवांस होमियो एन्ड वेलनेस रिसर्च सेंटर का शुभारंभ खागा


संजीवनी एडवांस होमियो एन्ड वेलनेस रिसर्च सेंटर का शुभारंभ खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
संजीवनी वेलफेयर सोसायटी के सचिव व स्वराष्ट्र जन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्रवण शुक्ला जी ने फतेहपुर जिले के खागा में संजीवनी एडवांस होमियो एंड वेलनेस रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र की लगभग 7 लाख की आबादी को वेलनेस सेंटर समर्पित किया।
श्री शुक्ला जी ने बताया कि ऐसे  वेलनेस रिसर्च सेंटर की स्थापना से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और साथ ही साथ लगातार बढ़ रही असाध्य व जटिल रोगों की रोकथाम में सहायता प्राप्त होगी एवं लोग स्वस्थ व निरोगी रहेंगे।
उन्होंने आगे बताया की उत्तर प्रदेश में लखनऊ, जौनपुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, उन्नाव, वाराणसी, गोरखपुर जिलों में संस्था के 35 वेलनेस रिसर्च सेंटर तैयार हैं जो प्रदेश की जनता को अगस्त 2022 तक सेवाएं देना प्रारंभ कर देंगे साथ ही संस्था ने वर्ष 2022 के अंत तक पूरे प्रदेश में 100 वेलनेस सेंटर का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है इस कार्यक्रम में डॉ मनोज श्रीवास्तव संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आकाश शुक्ला संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनुपम श्रीवास्तव जी  नेटक्योर  बायोटेक प्रा. लि. के पियूष कुमार विश्वकर्मा जी डॉक्टर राजदीप सिंह एवं राजेश पटेल अन्य गणमान्य व्यक्ति खागा के उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।