बांदा -उपजिलाधिकारी नैरेंनी के द्वारा राघवेंद्र के आश्वासन पर जूस पिलाकर कराया अनशन का समाप्त*


*विद्युत समस्या के निदान को लेकर चल रहे अनशन के तीसरे दिन शुरू किया आमरण अनशन की जानकारी मिलने पर पहुंचे नरैनी उपजिलाधिकारी ने अनशनकारी को आश्वासन देकर खत्म करवा अनशन *

* बांदा -उपजिलाधिकारी नैरेंनी के द्वारा राघवेंद्र के आश्वासन पर जूस पिलाकर कराया अनशन का समाप्त*

नरैनी उपजिला अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि 3 दिन में लाइट की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा इस आश्वासन पर समाजसेवी और पत्रकारों ने अनशन को खत्म कर दिया है ब्लाक नरैनी जिला बांदा ग्राम रनखेरा गांव में करीब 15 सालों से बिजली की समस्या थी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाइट नहीं थी एससी बस्ती और यादव बस्ती में लाइट ना होने के कारण पत्रकारों और समाजसेवियों ने कई बार जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन दिया बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की लाइट की समस्या का समाधान कराएं लेकिन अधिकारियों ने हर बार अनदेखा किया बीते कुछ दिन पहले यानी 16 जून को जिलाधिकारी को फिर से लिखित में अवगत कराया कि लाइट कि समस्या का समाधान कराया जाए लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हर बार अनदेख। किया इससे परेशान होकर के समाजसेवी एवं पत्रकार एवं रामकिशोर उपाध्याय एवम शालिनी सिंह पटेल, रन खेरा ग्राम प्रधान दिनेश सिंह पटेल एवम विद्यालय के बच्चों सहित 25 तारीख से अशोक लॉट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था जैसे ही आज यानी 27 जून को आमरण अनशन शुरू किया वैसे ही नरैनी उप जिलाधिकारी राघवेंद्र पटेल ने आकर अनशन को खत्म कराया जूस पिलाकर के और आश्वासन दिया कि 3 दिन के अंदर ट्रांसफार्म लग जाएगा लाइट के पोल लग जाएंगे जो भी लाइट से संबंधित समस्या होगी उक्त समस्या का समाधान कराया जाएगा नैरैनी उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाजसेवी एवं पत्रकारों ने अनशन को खत्म कर दिया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।