रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी आगे


संगरूर को कुछ ही देर में नया एमपी मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली आम आदमी पार्टी अपनी जमीन खोती दिख रही है। अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान सबसे आगे चल रहे हैं।  उनकी जीत लगभग तय है।

01:13 PM, 26-JUN-2022

निरहुआ 848 वोटों से आगे

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 848 वोटों से आगे हैं।

12:43 PM, 26-JUN-2022

रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी आगे

रामपुर में भी लगातार बढ़त बनाए हुए सपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। अब भाजपा के घनश्याम लोधी आगे हो गए हैं। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने लगातार बढ़त बना रखी है।

12:21 PM, 26-JUN-2022

आंध्र प्रदेश: आत्मकूर में वाईएसआर कांग्रेस की जीत

आंध्र प्रदेश की आत्मकूर सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां प्रत्याशी एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के जी भरत कुमार को हराया है।

11:47 AM, 26-JUN-2022

त्रिपुरा: टाउन बारडोवली से सीएम मानिक साहा जीते

त्रिपुरा की टाउन बारडोवली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री मानिक साहा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 6104 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं यहां की जबराजनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। सूरमा सीट पर भी भाजपा को बढ़त है। अगरतला में कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन आगे चल रहे हैं।

11:31 AM, 26-JUN-2022

त्रिपुरा में तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे

त्रिपुरा में चार विधानसभा में से तीन सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस एक विधानसभा सीट पर आगे है। टाउन बारडोवाली सीट पर छह राउंड की मतगणना के बाद सीएम माणिक साहा 4,363 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:51 AM, 26-JUN-2022

धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकले

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकल गए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। धर्मेंद्र यादव को 42,297 वोट मिले हैं। गुड्डू जमाली को 33,310 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निरहुआ को 32,987 वोट मिले।

10:44 AM, 26-JUN-2022

झारखंड: कांग्रेस प्रत्याशी आगे

झारखंड की मांडर सीट पर हुए उपचुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक कुल 10447 वोटों की गिनती हुई है। यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

10:40 AM, 26-JUN-2022

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम

राउंड पांच--

- भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 56524 वोट।
- सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 58223 वोट।
- संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 631 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 209 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 333 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 310 वोट।
- नोटा को 732 वोट।

दूसरे राउंड के बाद परिणाम - कुल मतों की गणना 116964। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1697 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।

10:36 AM, 26-JUN-2022

पंजाब: मान को मिली बड़ी बढ़त

पंजाब की संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत मान को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां आधे वोटों की गिनती पूरी हो गई है। सिमरनजीत 4831 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:18 AM, 26-JUN-2022

आजमगढ़ में दूसरे स्थान पर बसपा

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13371 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली हैं जिन्हें 13151वोट मिला है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को अबतक 12090 मत मिले हैं।

09:54 AM, 26-JUN-2022

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ आगे

आजमगढ़ : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे।

निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे।

दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिला।

धर्मेंद्र यादव को 4565 मत मिला।

बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को  2859 वोट मिला।

09:48 AM, 26-JUN-2022

सात विधानसभा सीटों का हाल

राजिंदर नगर (दिल्ली) - आप आगे
आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) - वाईएसआर कांग्रेस आगे
अगरतला (त्रिपुरा) - कांग्रेस आगे
जबराजनगर (त्रिपुरा) -भाजपा आगे
सुरमा (त्रिपुरा)- भाजपा आगे
टाउन बारडोवली (त्रिपुरा)- भाजपा (सीएम मानिक साहा) आगे
मांडर (झारखंड)- कांग्रेस आगे

09:41 AM, 26-JUN-2022

रामपुर में सपा तो आजमगढ़ में भाजपा आगे, संगरूर में पिछड़ी आप

उत्तर प्रदेश की दो व पंजाब की एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां के शुरुआती रुझान में रामपुर से सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे चल रहे हैं तो आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। यहां सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव भाजपा के निरहुआ से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी भी पिछड़ती नजर आ रही है।

09:33 AM, 26-JUN-2022

पंजाब: संगरूर सीट पर शुरुआती रुझान में आप को झटका

पंजाब की संगरूर सीट के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। यहां से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी यहां दूसरे नंबर पर है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।