अग्निपथ स्कीम देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है-महबूब आलम


प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी-

अग्निपथ स्कीम देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है-महबूब आलम

द्रोपदी मूर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने से जल, जंगल, जमीन का निजीकरण का रास्ता साफ होगा- धीरेन्द्र झा

   समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता  ) 

 स्कीम छोटा होता है और अग्निपथ एक स्कीम है. यह सेना के क्षेत्र में निजीकरण का शुरुआत है. यह देश की सुरक्षा से खिलबाड़ है, देशविरोधी है. सरकार को इसे वापस लेना होगा. सोमवार को विपक्ष की ओर से विधानसभा में अध्यक्ष को कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया जाएगा. महाराष्ट्र प्रकरण पर उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया. इससे उन्होंने लोकतंत्र पर खतरा बताया. राष्ट्रपति चुनाव पर उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कहा और विपक्ष की जीत बताया. उन्होंने भूखमरी, गरीबी, राशन, रोजगार पर सरकार ने साजिशन हमला बोल दिये जाने पर विपक्षी एकता बनाकर सदन एवं सड़क पर आंदोलन तेज करने की घोषणा की. इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या बनी हुई है. समस्तीपुर परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम ने कहा. भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा, ऐपवा राज्य सचिव का० शशि यादव, माले राज्य कमिटी सदस्य का० बंदना सिंह, माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, उपेंद्र राय, सुनील कुमार, अशोक कुमार, प्रेमानंद सिंह आदि मौजूद थे.
  पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर भाजपा की फासीवादी सरकार ने निजी हाथों में सौंप रही है. इसके खिलाफ देश में आदिवासियों पर दमन का भाजपा पर आरोप लगता रहा है. भाजपा आदिवासी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर अपना हित साधना चाहती है लेकिन इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत होगी. का० झा ने कहा कि समस्तीपुर में कर्ज के बोझ से एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हत्या हो जाती है. पातेपुर में गरीबी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों जहर खाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं. समस्तीपुर में लगातार हत्या,अपराध बढ़ रहा है और सरकार विकास एवं सुशासन के नाम पर अपना पीठ खुद थपथपा रही है. उन्होंने अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की.
   खानपुर के वर्मा विस्थापित की ओर से प्रेमानंद सिंह ने सीओ द्वारा जमीन छीनने पर रोक लगाने एवं इस मामले को विधानसभा में उठाने से संबंधित स्मार- पत्र सौंपकर कारबाई की मांग की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।