अब तक न्यूज़ से रोमांचक खबर ⭐ गंगा की लहरों पर पहली बार आज नजर आएंगे रोमांच????
अब तक न्यूज़ से रोमांचक खबर ⭐ गंगा की लहरों पर पहली बार आज नजर आएंगे रोमांच????
अपराध और अपराधियों पर रहेगी नजर लूट, छिनैती व अपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश
हुसैनाबाद चौकी प्रभारी ने बाजार में लगवा सीसीटीवी कैमरा
संवाददाता पंकज कुमार गुप्ता
अपराध और अपराधियों पर रहेगी नजर
लूट, छिनैती व अपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश
हुसैनाबाद /बलरामपुर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध के मामलों को सुलझाने में सहयोग के लिए पुलिस जिले के प्रमुख प्वाइंटों को तीसरी आंख से नजर रख रही है। इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं, पेट्रोल पंप मालिकों, बैंकों समेत प्रमुख व्यवसायिक संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पुलिस प्रेरित कर रही है। यही नहीं, सबसे ज्यादा जोर शराब के ठेकों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने में पुलिस का लगा हुआ है।
जी हां, लूट, छिनैती तथा अन्य अपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना रेहरा बाजार के अंतर्गत आने वाली हुसैनाबाद पुलिस चौकी के प्रभारी दीप नारायण गुप्ता ने हुसैनाबाद बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है ताकि अपराध और अपराधियों पर नजर रख सकें।
बाजार में सीसीटीवी कैमरा लग जाने से स्थानीय जनता व बाजार वासियों ने चौकी प्रभारी का आभार व्यक्त किया है। बाजार वासियों ने कहा कि किसी भी घटना के पर्दाफाश में सीसी कैमरा पुलिस का बड़ा हथियार होता है। इससे दुकानदार भी सुरक्षित रहता है और किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को वर्कआउट करने में आसानी होती है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज तेजनारायन गुप्ता, कांस्टेबल इन्द्र पाल, बाबू लाल गौड़, अर्जुन यादव, जितेन्द्र कुमार, बलजीत यादव, राज कुमार सिंह व शिव पूजन वर्मा मौजूद रहे !!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्यूज़ से रोमांचक खबर ⭐ गंगा की लहरों पर पहली बार आज नजर आएंगे रोमांच????
क्षेत्रीय जनता में रोड को खोखला किए जाने से था काफी आक्रोश मिट्टी खनन बंद होने से जनता के चेहरे में आई चमक
अपने वोटरों को ग्रामीण की जनता सभी अपने बंधुओं का प्रयोग करने के लिए पहुंची है
Leave a Comment: