अब तक न्यूज़ से रोमांचक खबर ⭐ गंगा की लहरों पर पहली बार आज नजर आएंगे रोमांच????


अब तक न्यूज़ से रोमांचक खबर

⭐ गंगा की लहरों पर पहली बार आज नजर आएंगे रोमांच????

➡️ बैराज के बोट क्लब पर शुरू होगा नौकायन जल क्रीड़ाओं का परीक्षण

???? कानपुर : गंगा बैराज स्थित बोट क्लब पर 25 जून शाम 4:00 बजे रंगीन रोशनी के बीच गंगा की लहरों पर नया रोमांच दिखेगा इस दौरान विभिन्न प्रदेश से आए 56 खिलाड़ी और प्रशिक्षक यहां पर होने वाले नौकायन व जल क्रीड़ाओं का परीक्षण करेंगे जिससे यह पता चल सके कि बैराज पर गंगा में जल क्रीड़ाओ को शुरू करने के लिए और क्या-क्या सुरक्षा व्यवस्थाए जरूरी है , शाम को 4:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत पीएससी बैंड की धुन पर होगी इस अवसर पर शहर के उद्यमी शिक्षाविद चिकित्सक , कारोबारी व इंजीनियर्स, जनप्रतिनिधि सहित 150 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है , दो दौर के ट्रायल के बाद इस रोमांचकारी खेल का आनंद लेने के लिए शहरवासियों को भी प्रवेश की सुविधा दी जाएगी उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे
______________
???? मंडलायुक्त डॉ राजशेखर के दिशा निर्देश में हो रहे इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए शुक्रवार को इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई । मंडलायुक्त के अनुसार महानगर में पहली बार इस तरह के आयोजन के लिए ओलंपिक और अन्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं से जुड़े लोगों की मदद मिल गई है , बैठक जिला अधिकारी विशाल जी केडीए वीसी अरविंद सिंह नगर आयुक्त, शिव शरणप्पा व बोट क्लब सचिव नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे ।
मंडल ब्यूरो हिमांशु वर्मा की विशेष रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।