जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तपती धूप में छात्रा की फरियाद सुनी बीच सड़क पर छात्रा ने आईएएस बनने के लिए अपनी बात रखी


फिरोजाबाद: 7वीं की छात्रा ने DM-SSP के काफिले को रोका, कही ये बात कि दोनों अफसर हो गए खुश

जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तपती धूप में छात्रा की फरियाद सुनी बीच सड़क पर

छात्रा ने आईएएस बनने के लिए अपनी बात रखी

फिरोजाबाद  में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिले के डीएम रवि रंजन और एसएसपी आशीष कुमार तिवारी पूरे शहर में भ्रमण कर रहे थे. चिलचिलाती धूप में जैन मंदिर के पास केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली स्कूल की ड्रेस में छात्रा उन्नति सक्सेना पुत्री अवनीश कुमार सक्सेना कड़ी धूप में मीडिया कर्मियों के साथ खड़ी हो गई और कहने लगी कि मुझे भी डीएम एसएसपी से बात करनी है.

जैसे ही मीडिया कर्मियों ने जिलाधिकारी और एसएसपी से अपनी वार्ता की फिर जब जिलाधिकारी रवि रंजन और एसएसपी आशीष कुमार तिवारी कार में बैठकर जाने लगे, तभी छात्रा उन्नति अपना स्कूल बस्ता लिए डीएम और एसएसपी को आवाज लगाई. और कहा कि सर, मैं आपसे बात करना चाहती हूं.जैसे ही जिलाधिकारी रवि रंजन और एसएससी आशीष कुमार तिवारी ने छात्रा की आवाज सुनी, तो दोनों अधिकारी तत्काल कार से निकले और कड़ी धूप में ही छात्रा के पास सड़क पर आ गए. जब छात्रा से जिलाधिकारी और एसएसपी ने वार्ता की, तो उसने बड़ी मासूमियत से बताया कि वह आपसे मिलने के लिए बहुत देर से यहां खड़ी है और वह खुद आईएएस बनना चाहती है.अभी उसे यह नहीं मालूम कि उसे क्या और कितना पढ़ना है. यह सुनकर जिलाधिकारी और एसएसपी बहुत खुश हुए और छात्रा के सिर पर हाथ रखा और बोले कि बेटा आपको जो पढ़ना हो वह अच्छी तरह से पढ़ो और अपने स्कूल में टॉप पर आओ.जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि आप अपने परिजनों को लेकर मेरे यहां आओ तब मैं आपसे विस्तृत बात करूंगा और भीषण गर्मी को देखकर एसएससी और जिलाधिकारी ने इस बच्ची को घर जाने को कहा.
एसएसपी आशीष कुमार तिवारी ने छात्रा का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वो भी सेंट्रल स्कूल में पढ़े हैं, अगर कड़ी मेहनत हो तो किस भी मंजिल को पा सकते हैं. उन्होंने छात्रा को कहा कि वो अपने माता-पिता के साथ उनके कार्यालय पर आकर मिले.
इसके बाद छात्रा उन्नति ने बड़ी मासूमियत से मीडिया कर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उसकी बड़ी इच्छा पूरी हुई है, क्योंकि उसने सीधे आईएएस और आईपीएस से बात की है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।