खास बातें
Maharashtra Political Crisis Live News Updates in Hindi: महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का भी दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ शिवसेना के 37 विधायक मौजूद हैं और कोई दल-बदल कानून नहीं चलेगा। इस बीच शरद पवार ने बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आपके भविष्य के लिए यह सही नहीं है। महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
लाइव अपडेट
06:04 PM, 24-JUN-2022
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से तोड़फोड़ की
कुर्ला में बागी विधायक मंगेश कुडलकर के कार्यालय में आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से तोड़फोड़ की।
04:33 PM, 24-JUN-2022
उद्धव ने जिला नेताओं के साथ बैठक की
- महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सेना भवन में मौजूद जिला नेताओं के साथ बैठक की। सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। जो लोग कहते थे- हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं बागी विधायक अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।
- उन्होंने कहा कि मेरी गर्दन और सिर में दर्द था, मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा था, मैं अपनी आंखें नहीं खोल सका, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। शिवाजी महाराज हार गए, लेकिन लोग हमेशा उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के बेटे शिवसेना के सांसद हैं, मैंने उनके लिए सब कुछ किया। मेरे पास जो विभाग था, वह शिंदे को दिया गया था। अब वह मुझ पर कई आरोप लगा रहे हैं। मैंने बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए सब कुछ किया।
04:29 PM, 24-JUN-2022
ढाई घंटे बाद गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल लौटे शिंदे
शिवसेना के एकनाथ शिंदे करीब ढाई घंटे बाद गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल लौटे। वह कथित तौर पर पूजा करने के लिए कामाख्या मंदिर गए थे।
04:22 PM, 24-JUN-2022
विधानसभा उपाध्यक्ष को हटाने की मांग
महाराष्ट्र में भाजपा समर्थक दो निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल द्वारा शिवसेना विधायक अजय चौधरी को सदन में पार्टी के नए समूह के नेता के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी पर आपत्ति जताई। निर्दलीय विधायक योगेश बाल्दी और विनोद अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए बाल्दी ने कहा कि उपसभापति ऐसा निर्णय नहीं ले सकते क्योंकि यह विधानसभा अध्यक्ष का विशेषाधिकार है। हम जल्द ही इस संबंध में कानूनी कदम उठाएंगे।
03:56 PM, 24-JUN-2022
राकांपा नेता आज शाम 6.30 बजे मातोश्री जाएंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजीत पवार ने बताया कि राकांपा नेता आज शाम 6.30 बजे मातोश्री (ठाकरे निवास) पर सीएम से मिलने जाएंगे। हमारा स्टैंड कल जैसा ही है। हम सरकार को स्थिर रखने की कोशिश करेंगे। एकनाथ शिंदे गुट कह रहा है कि वे शिवसेना हैं। इसलिए शिवसेना+एनसीपी+कांग्रेस मिलकर हमारे पास बहुमत है।
महाराष्ट्र उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सत्ता में हैं और हमारे पास बहुमत है। हम सरकार के रूप में निर्णय ले रहे हैं। अगर आप सत्ता में होते और बहुमत रखते तो क्या आप ऐसा नहीं करते? सरकार को ऐसे निर्णय लेने का अधिकार है। संबंधित मंत्री और अधिकारी मिलकर निर्णय ले रहे हैं।
03:48 PM, 24-JUN-2022
शिंदे गुवाहाटी में ही मौजूद
महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दिलीप लांडे आज उन अन्य बागी विधायकों में शामिल हो गए, जो गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं। फोटो में शिंदे यहां नहीं दिख रहे हैं जैसा कि पहले बताया गया था। वह महाराष्ट्र के अन्य बागी विधायकों के साथ होटल में ठहरे हुए हैं।
03:48 PM, 24-JUN-2022
महाराष्ट्र अंत तक लड़ेगा: एनसीपी
राकांपा नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र के आम लोग सीएम उद्धव ठाकरे और एमवीए सरकार के साथ हैं। शरद पवार ने आज कहा कि हम साथ हैं। एमवीए सरकार को तोड़ना असंभव है। मैं मोदी सरकार से कहना चाहती हूं कि महाराष्ट्र दिल्ली के सामने कभी नहीं झुकेगा और अंत तक लड़ेगा।
02:22 PM, 24-JUN-2022
शिवसेना भवन में आदित्य ठाकरे की बैठक
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में शिवसेना भवन पहुंचकर बैठक कर रहे हैं।
02:14 PM, 24-JUN-2022
अब 38 शिवसेना विधायकों का समर्थन: एकनाथ शिंदे
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए कहा कि अब उनके साथ एक और विधायक दिलीप लांडे जुड़ गए हैं जिससे अब उन्हें कुल 38 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है।

01:56 PM, 24-JUN-2022
अजय चौधरी को बनाया गया शिवसेना विधायक दल का नेता
महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने विधायक अजय चौधरी को राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के शिवसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में डिप्टी स्पीकर कार्यालय की ओर से शिवसेना कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
01:46 PM, 24-JUN-2022
देश में जितने विधायक हैं मैं उनको असम में आने के लिए आमंत्रित करता हूं: हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में जितने विधायक हैं मैं उनको असम में आने के लिए आमंत्रित करता हूं। मुझे नहीं पता कि कब महाराष्ट्र में सरकार बनेगी लेकिन वह (विधायक) जितने दिन भी रहेंगे वह मेरे लिए खुशी की बात है। मैं उद्धव ठाकरे जी को भी छुट्टियों के लिए बुलाना चाहता हूं।
01:14 PM, 24-JUN-2022
महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी सुनवाई
महाराष्ट्र संकट पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से दलबदल में शामिल सभी विधायकों पर कार्रवाई की मांग की गई। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने SC में अर्जी दायर किया है। याचिका में सरकार गिराने को इस्तीफा देने वाले MLA को 5 साल चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है। जया ने 2020 में इसी विषय पर याचिका दायर की थी। अब महाराष्ट्र का हवाला देकर जल्द सुनवाई की मांग की है।
12:45 PM, 24-JUN-2022
संजय राउत ने दी बागी विधायकों को धमकी
बागी विधायकों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम सदन के पटल पर जीतेंगे, हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने बहुत गलत कदम उठाया है। हमने उन्हें मुंबई लौटने का मौका भी दिया। अब, हम उन्हें मुंबई आने की चुनौती देते हैं। राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार जी लगातार संपर्क में हैं। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के सभी नेता एक-दूसरे के संपर्क में।
12:34 PM, 24-JUN-2022
एकनाथ शिंदे जल्द से जल्द असम छोड़ दें: भूपेन कुमार बोरा
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा और उनसे "राज्य के हित में" जल्द से जल्द असम छोड़ने के लिए कहा।
11:45 AM, 24-JUN-2022
अब जब सब कुछ लूट गया तब होश में आए: नकवी
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अब जब सब कुछ लूट गया तब होश में आए हैं...जनादेश का अपहरण तो आप कर सकते हैं, पर सरकार नहीं चला सकते। जनादेश आपके पास था ही नहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: