पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के संबन्ध में किया जागरूक। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- शासनादेशानुसार बिजनौर पुलिस मिशन शक्ति योजना के तहत गांव- गांव पहुंचकर महिलाओं को महिला अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक कर रही है। आज पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल , क्राइम इंस्पैक्टर प्रवेश कुमार,उपनिरिक्षक मुन्नी राठी धामपुर थाना क्षेत्र के गांव रामठेरा व गांव धामपुर हुसैनपुर में पहुंचे। तथा ग्राम प्रधान रामठेरा देवराज सिंह एवं ग्राम प्रधान धामपुर हुसैनपुर कफील अहमल की उपस्थिति में ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरुक किया गया। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर धामपुर प्रवेश कुमार एवं उप निरीक्षक मुन्नी राठी ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा है कि यदि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह पुलिस की सहायता ले सकती हैं आवश्यकता पड़ने पर 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं । परन्तु महिलाओं को अपने अधिकारों का दुर्पयोग नहीं करना चाहिए इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान रामठेरा देवराज सिंह ने महिलाओं को विधवा पेंशन योजना ,निर्धन कन्याओं के विवाह आदि योजना की जानकारी दी गयी।गांव धामपुर हूसैंनपुर में ग्राम प्रधान कपिल अहमद ने ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए। योजना़ओं का लाभ लेने के लिऐ प्रेरित किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: