ग्रामस ने चलाया रात्रि सदस्यता अभियान, 50 लोग बने सदस्य


ग्रामस ने चलाया रात्रि सदस्यता अभियान, 50 लोग बने सदस्य

माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने सदस्यता अभियान का किया नेतृत्व

मजदूरों के प्रतिनिधि संगठन खेग्रामस को ताजपुर में मजबूत करने की कवायद

ताजपुर, 8 मई 2022

मजदूरों का प्रतिनिधि संगठन खेग्रामस को मजबूत करने की कवायद माले ने प्रखण्ड में शुरू कर दिया है. प्रखण्ड में 15 हजार मजदूरों को खेग्रामस का सदस्य बनाने के लक्ष्य के मद्देनजर शनिवार से मोतीपुर वार्ड-13 में रात्रि सदस्यता अभियान भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने नेतृत्व में शुरू किया गया. अभियान में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, दिनेश प्रसाद सिंह, माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने भाग लिया. 
  इस दौरान सदस्यता के लिखित उद्देशिका का पाठ कर नये सदस्यों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए खेग्रामस को घर- घर फैलाने का संकल्प लिया गया.
  इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक- हूकूक को लेकर देश स्तर पर खेग्रामस सक्रिय है. मजदूरों पर दमन- जुल्म के खिलाफ खेग्रामस मजदूर आंदोलन के अग्रीम पंक्ति में खडा़ रहकर संघर्ष संचालित करता रहा है. इसे स्थानीय स्तर पर और मजबूत कर सरकार की मजदूर विरोधी एवं दमनकारी नीति के खिलाफ मजदूरहित को लेकर संघर्ष तेज करने की ओर बढ़ना चाहिए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।