बुलंदशहर। अंग्रेजी शराब के सेल्समैन आशुतोष शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा


बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर। अंग्रेजी शराब के सेल्समैन आशुतोष शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

लूट का विरोध करने पर की गई थी आशुतोष शर्मा की गोली मारकर हत्या

16 अप्रैल की रात खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई थी आशुतोष की हत्या
लुटेरों ने इससे पहले भी मोबाइल लूट के विरोध में साइकिल सवार को गोली मारकर किया था घायल
पुलिस ने मृतक का पर्स मोबाइल दो तमंचे और एक मोटरसाइकिल की बरामद
खुर्जा पुलिस ने लुटेरे आकाश तालिब और सोनू को किया गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने लूट का किया खुलासा

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

 

मथुरा उत्तर प्रदेश से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज ह्रदय विदारक सबसे बड़ी खबर

 लोकेशन ,मथुरा नौहझील यमुना एक्सप्रेस वे 

 दिनांक , 07/05/2022 

 Big breaking 

 यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा 7 लोगों की मौत दो गंभीर घायल 

 अज्ञात वाहन ने मारी वैगन आर कार को टक्कर  7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 

 यमुना एक्सप्रेसवे बन गया मौत का वे 

 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी कार 

 मृतकों में तीन महिला ,तीन पुरुष ,व एक बच्चा शामिल है 

 आगरा से नोएडा जा रहे थे विवाह समारोह में 

 संडीला हरदोई का रहने वाला था परिवार 

 बाइट , श्रीश चंद, एसपी,देहात

मथुरा उत्तर प्रदेश से आईए देखिए वीडियो कैमरा पर्सन गौरव कृष्ण गोस्वामी के साथ स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज बड़ी खबर 

संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद फरियादी ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल


आत्महत्या करने की कोशिश

जिला अधिकारी के सामने की आत्महत्या करने की कोशिश

पीड़ित को नहीं मिल रहा था न्याय

डीएम के अंग रक्षकों ने पीड़ित को पकड़कर बचाया
छाता समाधान दिवस समापन के बाद जिला अधिकारी मथुरा अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे तभी तहसील में उपस्थित एक व्यक्ति ने पेट्रोल डाल कर अपने ऊपर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिलाधिकारी के अंगरक्षक में चल रहे पुलिसकर्मियों ने उसको तत्काल दबोच लिया और उससे बोतल छीन कर फेंक दी जिसके बाद जिला अधिकारी मथुरा ने पीड़ित की समस्या को सुना तथा उसे समझाया और संबंधित अधिकारी को शिकायत का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथी पीड़ित ने बताया कि वह काफी दिनों से अपनी समस्या को लेकर परेशान है और कोई भी अधिकारी उसकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है इसलिए उसने आत्मदाह करने का सोच लिया वही पीड़ित ने बताया कि जिलाधिकारी मथुरा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा

बाइट पीड़ित

छाता मथुरा से आइए देखिए वीडियो कैमरा पर्सन गौरव कृष्ण गोस्वामी के साथ स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से आ रही है इस वक्त की सबसे बड़ी हत्या की सनसनीखेज खबर 


4 दिन बाद थी शादी, खेतों में मिला युवक का शव


कोसीकलां /- 4 दिन बाद युवक की शादी होने वाली थी। उससे पूर्व ही बरहाना बठैन के खेतों में युवक का शव मिलने से सारे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सारी खुशियां मातम में बदल गई आपको बता दें कि कोसीकला के समीपवर्ती गांव बरहाना निवासी हरकेश पुत्र दुलीचंद का विवाह 10 मई को होने वाला था वह अपनी शादियों की तैयारियों में जुटा हुआ था। कि प्रात करीब 8:00 बजे उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए। उसके बाद उसका शव उसी के खेतों पर पड़ा मिला। इसकी सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली। उसके घर में कोहराम मच गया। वही सूचना पर कोसीकला पुलिस भी पहुंच गई। तथा उन्होंने अपने आला अधिकारियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया। घटनास्थल पर spra मथुरा श्रीचंद क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार थाना प्रभारी कोसीकला संजय त्यागी ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। वहीं उन्होंने देखा कि शव के पास ही पिस्टल तथा उक्त युवक का मोबाइल भी पड़ा हुआ है। घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं मृतक युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं तो पुलिस भी मामले की जांच की बात कह रही है। 

बाइट /- श्रिसचंद्र एस पी देहात

बाइट /- परिजन

बाइट /- प्रत्यक्षदर्शी


कोसीकला मथुरा से आइए देखिए वीडियो कैमरा पर्सन गौरव कृष्ण गोस्वामी के साथ स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

 

ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा की धर्म नगरी बरसाना से आ रही है इस वक्त की सनसनीखेज हत्या की बड़ी खबर

मथुरा : बरसाना के गांव गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव।

बरसाना के युवक का मिला शव।

देवेंद्र  निवासी बांस मोहल्ला बरसाना का है शव।

मृतक के शरीर पर गोली और चोटों के निशान।

बरसाना के समीपवर्ती गांव गाजीपुर में मिला  युवक का शव ।

हत्या कर शव फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है मामला।

शव कब्जे में लेकर छनबीन में जुटी पुलिस।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

बरसाना मथुरा से आई है देखिए वीडियो कैमरा पर्सन गौरव कृष्ण गोस्वामी के साथ स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

 

सात महीने से गायब विवाहित पुत्री का नहीं कोई सुराग मा का रो रों कर बुरा हाल

तस्वीरों में बैठी दिख रही इस वृद्ध महिला के आंसू अपनी विवाहिता बेटी के लिए तड़प कर निकल रहे है और अपनी बेटी के मिलने के इंतजार में है


वृद्ध महिला ने अपनी बेटी की शादी आज से 2 वर्ष पूर्व गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव बशोंती में कृष्णा नामक व्यक्ति से बड़े ही धूमधाम से की थी जिसमें उसने लगभग ₹300000 खर्च कर अपनी बेटी को विदा दिया था
शादी के 1 वर्ष बाद ही ससुराली जनों ने लड़की से मारपीट और अभद्रता चालू कर दी थी लेकिन सामाजिक अड़चनों के चलते यह वृद्ध महिला अपनी बेटी को ही समझा-बुझाकर शांत कर देती थी लेकिन शादी के 10 महीने बाद महिला ने अपनी बच्ची को फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आया महिला ने फिर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन उसके कुछ समय बाद महिला अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंची तो वहां बेटी को ना पाकर दंग रह गई आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि ससुराली जनों की मकान में कृष्णा का मामा रहता है और ससुराली जनों का कोई पता नहीं है तब इस वृद्ध महिला ने अपनी बच्ची के गुमशुदा की रिपोर्ट राधा कुंड चौकी में दी लेकिन चौकी इंचार्ज ने इस महिला को वहां से तहला कर भगा दिया जब महिला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कई महीनों से थाने चौकियों के चक्कर लगा चुकी  है लेकिन कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है और उसकी बच्ची का कोई अता पता नहीं लग पा रहा है आज यह महिला गोवर्धन में लगी तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने अपनी गुहार लगाती हुई नजर आई तो अधिकारियों का दिल पसीज गया और एडीएम  साहब ने गोवर्धन थाना प्रभारी को बुलाकर महिला का तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर आख्या देने का आदेश दे दिया अब आप सुनिए इस महिला की कहानी महिला की जुबानी

 

Slug- सांड ने किसान को उठाकर पटका किसान की मौत

Place-Bareilly


Anchor - बरेली। खेत पर धान देखने गए किसान को जंगली सांड ने उठाकर पटक दिया जिससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव मंडवामंती पुर निवासी 42 वर्षीय वाधु राम गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे उसी दौरान खेत में जंगली सांड आ गया और उसने बांधूराम को उठाकर पटक दिया   जिससे बांधू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवार वालों ने थाना शाही पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा ।

बाइट मृतक का भाई

बरेली उत्तर प्रदेश से आईए देखिए स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।