रहिमाबाद में 125 लोगों को बनाया गया खेग्रामस का सदस्य


रहिमाबाद में 125 लोगों को बनाया गया खेग्रामस का सदस्य

विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला- बंदना सिंह

महिला मजदूरों को भी खेग्रामस के बैनर तले संगठित कर वास-आवास हेतु होगा संघर्ष-प्रभात रंजन गुप्ता

ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 7 मई 2022

खेग्रामस के सदस्यता अभियान के तहत रहिमाबाद के 125 लोगों को खेग्रामस का सदस्य शनिवार को बनाया गया.
  अभियान का नेतृत्व खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस के जिला सचिव आसिफ होदा, रहिमाबाद शाखा सचिव मो० शकील, अर्जुन पासवान, मो० एकरामुल खान आदि ने किया.
  मौके पर नये सदस्यों को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि नगर एवं प्रखण्ड क्षेत्र के बहुतेरे मजदूर दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी करते हैं. ऐसे में घर मजदूरी करने से लेकर घर संभालने की जिम्मेवारी महिलाएं निभाती हैं. ऐसी स्थिति में खेग्रामस महिला मजदूरों को बड़ी संख्या में सदस्य बनाकर वास भूमि, पर्चा, आवास, मनरेगा में काम, समान मजदूरी, मान- सम्मान की लड़ाई तेज करेगी.
  खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि प्रखण्ड में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्यापक धांधली की जा रही है. धरातल के बजाय कागज पर ही काम दर्शाया जा रहा है. नव निवनिर्मित सड़क, नाला आदि ध्वस्त हो रहा है. इसके खिलाफ किसान- मजदूरों की बड़ी एकता बनाकर संघर्ष तेज किया जाएगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।