चहल IPL में राजस्थान के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, तोड़ा श्रेयस गोपाल का रिकार्ड


राजस्थान रायल्स के स्पिनर युजवेंद्रा चहल आइपीएल के 15वें सीजन में अपनी टीम के लिए जमकर विकेट ले रहे हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। चहल ने इस सीजन के हरेक मैच में लगभग अपनी टीम के लिए विकेट ले रहे हैं और पंजाब के खिलाफ भी उनका ये निरंतर प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की और पंजाब के तीन अहम बल्लेबाजों को विकेट निकाला। 

राजस्थान के लिए आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड चहल के नाम

चहल ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपने स्पैल के 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने पंजाब के तीन अहम बल्लेबाजों जानी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे और कप्तान मयंक अग्रवाल का विकेट लिया। इस मैच में उनका इकोनामी रेट 7.00 का रहा। इन तीन विकेट की मदद से चहल ने आइपीएल 2022 में अब तक कुल 21 विकेट चटकाए और वो अब आइपीएल के एक सीजन में राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर आ गए। राजस्थान के लिए आइपीएल के एक सीजन में इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड श्रेयस गोपाल के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2019 में 20 विकेट लिए थे

आइपीएल के एक सीजन में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाप 5 गेंदबाज-

 

22 - युजवेंद्रा चहल (2022)

20 - श्रेयस गोपाल (2019)

19 - शेन वार्न (2008)

15 - प्रवीण तांबे (2014)

14 - शेन वार्न (2009)

युजवेंद्रा चहल ने इस सीजन में अब तक 11 मैचों में 22 विकेट लिए हैं जिसमें फाइफर एक बार जबकि एक मैच में चार विकेट लेने का भी कमाल किया। वहीं इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा है। इस सीजन में उनका इकोनामी रेट अब तक 7.16 का रहा है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।