RR vs PBKS IPL 2022 Live Score पंजाब की टीम ने पहली पारी में बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए और राजस्थान को मैच जीतने के लिए 190 रन का टारगेट दिया।


 Rajasthan Royals vs Punjab Kings in IPL 2022 Live: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 52वें मैच में राजस्थान रायल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टास जीत लिया और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की टीम ने पहली पारी में बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए और राजस्थान को मैच जीतने के लिए 190 रन का टारगेट दिया। 

पंजाब की पारी, जानी बेयरस्टो का अर्धशतक

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला राजस्थान के खिलाफ नहीं चला और वो 12 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। भानुका राजपक्षे ने 18 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली और उन्हें चहल ने बोल्ड कर दिया। कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस मैच में 15 रन की पारी खेली और वो चहल की गेंद पर बटलर के हाथों लपके गए। बेयरस्टो ने 34 गेंदों पर एक छक्का व 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किय और इस मैच में 40 गेंदों पर 56 रन बनाकर चहल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन 22 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। जितेश शर्मा ने नाबाद 38 रन बनाए जबकि ऋषि धवन ने नाबाद 5 रन की पारी खेली। वहीं चहल ने राजस्थान के लिए 3 विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

राजस्थान ने किया एक बदलाव

इस मुकाबले के लिए जहां पंजाब की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया तो वहीं राजस्थान की टीम में एक बदलाव किया गया। करुण नायर की जगह इस मैच में यशस्वी जयसवाल की वापसी हुई। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

जानी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा। 

राजस्थान रायल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन। 

दोनों ही टीमों ने अब तक 10-10 मैच खेले हैं जिसमें राजस्थान की स्थिति पंजाब के मुकाबले थोड़ी अच्छी है। पंजाब की टीम पिछले 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक अर्जित करते हुए अंक तालिका में सातवें स्थान पर है तो वहीं राजस्थान की टीम ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। इस मैच में मयंक अग्रवाल को संजू सैमसन से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।