जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान के0पी0 तेवतिया द्वारा बीते शनिवार


जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान के0पी0 तेवतिया द्वारा बीते शनिवार फरीदाबाद स्थित एक होटल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कमल किशोर अब तक टीवी फरीदाबाद हरियाणा की रिपोर्टप्रधान के0पी0 तेवतिया ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं व फरीदाबाद के सामाजिक, राजनैतिक व प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों को इफ्तार की दावत दी। दावत में आए सभी मौजूद लोगों को के0पी0 तेवतिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दावत हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे को कायम रखने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ने देते हुए अमन व शांति बनाने में सहयोग करना है। बार के प्रधान के0पी0 तेवतिया ने अपने सुपुत्र व क्रिकेटर राहुल तेवतिया की ओर से भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इफ्तार दावत में विभिन्न प्रकार के शीतल पेय, फल, ड्राई फ्रूटस के साथ-साथ खजूर खीर सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई। इफ्तार दावत में मुस्लिम वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद, पूर्व मंत्री व नूंह के विधायक आफताब अहमद, एस0डी0ओ0 अब्दुल रजाक, अनवर खान, सहित अजय चौधरी मैम्बर बार काउंसिल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।