मंत्री निरंजन ज्योति आज बांदा पहुंची।
मंत्री निरंजन ज्योति आज बांदा पहुंची।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि वृद्ध के बेटे को तमंचे की बट से मारकर सिर तोड़ डाला घटना में चार घायल हैं। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि वृद्ध के बेटे को तमंचे की बट से मारकर सिर तोड़ डाला घटना में चार घायल हैं। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रामनगर गांव में राजबली यादव एवं सूर्यबली यादव दो भाई हैं। सोमवार की रात 11:30 बजे राजबली यादव का भतीजा आकाश यादव उर्फ राजू कमर में तमंचा लगाकर घर के बाहर सो रहे राजबली यादव के पास पहुंचा। पुरानी बातों को कुरेदने लगा जिसके बाद राजबली यादव और उनके भतीजे में कहासुनी हो गई। आकाश ने अपने कमर में तमंचा निकालकर 65 वर्षीय राजबली यादव को पेट में दोनों तरफ गोली मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए, बगल की खाट पर सो रही उनकी पत्नी शांति देवी ने शोर मचाया तो उसको भी गोली पेट में मार दिया। जिसके बाद उनकी बहू विमला देवी घर से बाहर आई तो उसको भी गोली मार दिया। गोली कमर में लगी वह गिर पड़ी। घर के अंदर से 12 वर्षीय गौरव यादव अपनी माता के पीछे दौड़ा आया तो सनकी आकाश ने उसे भी जांघ में गोली मार दिया। उसी समय सनकी आकाश के तमंचे से गोली खत्म हो गई जिसके बाद राजबली का बेटा रविंद्र यादव ने उसे पकड़ लिया तो सनकी आकाश ने तमंचे की बट से रविंद्र यादव को सिर में इतना मारा कि उनका सिर लहूलुहान हो गया और वह गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची नेवढ़िया थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गए और सभी चार घायलों को जिलाअस्पताल भेजा गया। जिसमें शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि रविंद्र एवं राजबली परिवार के बीच हफ्ते भर पूर्व आरोपी की माता अमृता देवी से किसी बात को लेकर अनबन हो गया था। उस समय आकाश घर पर नहीं था। सोमवार की रात 10:30 बजे घर पहुंचा, जिसके बाद आकाश ने अपने चाचा के पास पहुंचकर इस घटना को अंजाम पर पहुंचाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मंत्री निरंजन ज्योति आज बांदा पहुंची।
झांसी में महिला के सामने बेबस नजर आई पुलिस
उत्तर प्रदेश झाँसी झांसी में महिला के सामने बेबस नजर आई पुलिस
Leave a Comment: