LIVE UPDATESKKR Vs RR, ipl 2022 live score: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को लगा दूसरा झटका, दोनों सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियन


KKR vs RR Live score ipl 2022: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन का 47वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए। केकेआर के सामने जीत के लिए 153 रन का टारगेट है।  

राजस्थान के लिए ओपनिंग पर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल आए। पडिक्कल 2 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर 22 रन बनाकर चलते बने। संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा। रियान पराग 19 रन बनाकर और सैमसन 54 रन बनाकर आउट हो गए। शिमरोन हेटमायर 27 रन बनाकर और आर अश्विन 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। केकेआर की तरफ से टिम साउथी को दो विकेट और एक-एक विकेट उमेश यादव, शिवम मावी और अनुकूल रॉय को मिला। 

इस मुकाबले के लिए कोलकाता की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि राजस्थान की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। केकेआर ने अनुकूल रॉय और शिवम मावी को मौका दिया है, जबकि वेंकटेश अय्यर और हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। राजस्थान ने करुण नायर को डेरिल मिचेल की जगह मौका दिया है। केकेआर की टीम दबाव में होगी, क्योंकि लगातार पांच मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने हारे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास लय जरूर है, लेकिन टीम पिछला मैच हारकर यहां पहुंची है। ऐसे में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Mon, 02 May 2022 10:02 PM

KKR vs RR Live Score 2022: प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई दूसरी विकेट

राजस्थान रॉयल्स को दूसरी विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने बाबा इंद्रजीत को 15 के निजी स्कोर पर आउट कर के दिलाई है। प्रसिद्ध ने बाउंसर पर इंद्रजीत को फंसाया और वह फाइन लेग में कैच आउट हुए। केकेआर को लगा दूसरा झटका।

Mon, 02 May 2022 09:54 PM

KKR vs RR Live Score 2022: 4 ओवर के बाद केकेआर 21/1

कुलदीप सेन का सफल ओवर समाप्त, बटलर के विकेट के साथ खर्च किए मात्र 6 रन। इस ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौका भी लगाया। पांचवा ओवर ट्रेंट बोल्ट डालेंगे।

Mon, 02 May 2022 09:49 PM

KKR vs RR Live Score 2022: कुलदीप सेन ने फिंच को किया आउट

सैमसन ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कुलदीप सेन को अटैक पर लगाया और इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर फिंच को आउट किया। फेंच ऑफ साइड में गेंद को मारना चाहते थे, मगर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। फिंच 4 के निजी स्कोर पर लौटे पवेलियन। अब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।

Mon, 02 May 2022 09:46 PM

KKR vs RR Live Score 2022: राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी

ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले तीन ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की है, मगर केकेआर के बल्लेबाजों ने भी विकेट थ्रो नहीं किया है। तीन ओवर के बाद केकेआर 15 रन।

Mon, 02 May 2022 09:40 PM

KKR vs RR Live Score 2022: बाबा इंद्रजीत ने लगाया पहला चौका

प्रसिद्ध कृष्णा के दूसरी गेंद पर मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच बाबा इंद्रजीत ने लगाया पारी का पहला चौका। वह अब 6 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Mon, 02 May 2022 09:38 PM

KKR vs RR Live Score 2022: बोल्ट ने पहले ओवर से दिए 6 रन

ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर से 6 रन दिए। इस दौरान उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पारी का दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डालेंगे।

Mon, 02 May 2022 09:34 PM

KKR vs RR Live Score 2022: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स एरोन फिंच और बाबा इन्द्रजीत 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर चुके हैं। गेंदबाजी की शुरुआत ट्रेंट बोल्ड करेंगे।

Mon, 02 May 2022 09:05 PM

KKR vs RR Match LIVE: राजस्थान के 18 ओवर समाप्त

राजस्थान की पारी के 18 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन है। शिमरोन हेटमायर और आर अश्विन क्रीज पर हैं। अब देखना ये है कि आखिरी की 12 गेंदों पर ये बल्लेबाज कितने रन बनाते हैं।

Mon, 02 May 2022 09:02 PM

KKR vs RR Live match: कप्तान सैमसन हुए आउट

कप्तान संजू सैमसन के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लगा, जो 49 गेंदों में 54 रन की पारी खेलकर शिवम मावी की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट से राजस्थान की टीम कम से कम 20 रन कम बनाएगी।

Mon, 02 May 2022 08:59 PM

KKR vs RR live: राजस्थान को लगा चौथा झटका

राजस्थान की टीम को चौथा झटका रियान पराग के रूप में लगा, जो 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनको टिम साउथी ने अनुकूल रॉय के हाथों कैच आउट कराया।

Mon, 02 May 2022 08:48 PM

KKR vs RR Match live score: 16 ओवर का खेल समाप्त

राजस्थान की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और रियान पराग क्रीज पर हैं। 

Mon, 02 May 2022 08:39 PM

KKR vs RR Match LIVE: सैमसन की फिफ्टी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से आईपीएल 2022 का दूसरा अर्धशतक जड़ा। ये अहम समय पर उन्होंने बड़ी पारी खेली, जिसकी दरकार भी थी।

Mon, 02 May 2022 08:36 PM

KKR vs RR IPL LIVE: राजस्थान को तीसरा झटका लगा

राजस्थान रॉयल्स ने अपना तीसरा विकेट करुण नायर के रूप में गंवाया। नायर ने 13 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। वे अनुकूल रॉय की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हुए। अब क्रीज पर रियान पराग आए हैं।

Mon, 02 May 2022 08:35 PM

KKR vs RR Match LIVE Update: राजस्थान ने बनाए 90 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। दो विकेट भी टीम के गिर चुके हैं। कप्तान संजू सैमसन का साथ करुण नायर दे रहे हैं। अब देखना ये है कि अगले सात ओवर में टीम कितने रन बना पाएगी।

Mon, 02 May 2022 08:35 PM

KKR vs RR Match LIVE Update: राजस्थान ने बनाए 90 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। दो विकेट भी टीम के गिर चुके हैं। कप्तान संजू सैमसन का साथ करुण नायर दे रहे हैं। अब देखना ये है कि अगले सात ओवर में टीम कितने रन बना पाएगी।

Mon, 02 May 2022 08:27 PM

राजस्थान ने 11वें ओवर में बनाए 12 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 11वें ओवर में 12 रन बनाए। इस ओवर में संजू सैमसन ने दो चौके जड़े और कुछ सिंगल्स लिए। संजू सैमसन आज कप्तानी पारी खेल रहे हैं और वे हर किसी के खिलाफ जोखिम नहीं उठा रहे।

Mon, 02 May 2022 08:21 PM

KKR vs RR Live: राजस्थान का स्कोर 60 के पार

राजस्थान रॉयल्स की आधी पारी समाप्त हो गई है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है। संजू सैमसन और करुण नायर क्रीज पर हैं। आने वाले 10 ओवर राजस्थान का भाग्य तय करेंगे।

Mon, 02 May 2022 08:13 PM

KKR vs RR Match LIVE: राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा, जो 22 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर शिवम मावी के हाथों कैच आउट हो गए। राजस्थान का स्कोर 55 के पार है।

Mon, 02 May 2022 07:58 PM

KKR vs RR Match update: पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 38 रन

राजस्थान को पहला झटका जल्दी लग गया था, लेकिन पावरप्ले के आखिरी दो ओवरों को संजू सैमसन और जोस बटलर ने बड़ा बनाया। टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद एक विकेट पर 38 रन है।

Mon, 02 May 2022 07:54 PM

KKR vs RR live Match: 5वें ओवर में बने 15 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के पेसर उमेश यादव ने पांचवें ओवर में कुल 15 रन खर्च किए, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी। फ्री हिट पर सैमसन ने चौका जड़ा था।

Mon, 02 May 2022 07:48 PM

KKR vs RR live Match: राजस्थान की धीमी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स ने धीमी शुरुआत की है। 4 ओवर में टीम ने एक विकेट खोया और कुल 12 रन बनाए हैं। जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। अब पावरप्ले के दो ओवर बाकी हैं और दोनों ओवरों को बड़ा बनाने के बारे में सोचेंगे।

Mon, 02 May 2022 07:41 PM

KKR vs RR IPL LIVE: राजस्थान को पहला झटका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लगा, जब देवदत्त पडिक्कल 2 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हो गए। 

Mon, 02 May 2022 07:36 PM

KKR vs RR Match LIVE: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी जोड़ी के रूप में जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल आए। दोनों ने पहले ओवर में कुल 4 रन बनाए।

Mon, 02 May 2022 07:07 PM

KKR vs RR live: कोलकाता और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नीतीश राणा, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउथी और शिवम मावी

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन

Mon, 02 May 2022 06:55 PM

अनुकूल रॉय का केकेआर के लिए डेब्यू

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज अनुकूल रॉय डेब्यू कर रहे हैं। उनको रिंकू सिंह ने केकेआर की कैप सौंपी है। अब देखना ये है कि वे किसकी जगह खेलते नजर आएंगे। केकेआर ने इस सीजन में कई खिलाड़ियों को मौका दिया है।

Mon, 02 May 2022 06:36 PM

KKR vs RR LIVE Update: कोलकाता के लिए करो या मरो का मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये मैच काफी अहम है। टीम 9 में से 6 मुकाबले हार चुकी है। अगर केकेआर एक और मैच हारती है तो आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। 

Mon, 02 May 2022 06:23 PM

KKR vs RR live: श्रेयस की निगाहें फॉर्म पर

KKR vs RR Match LIVE: कोलकाता और राजस्थान के बीच मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस 7 बजे होगा। श्रेयस अय्यर की निगाहें फॉर्म हासिल करने पर होंगी, जबकि संजू सैमसन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Mon, 02 May 2022 05:55 PM

KKR vs RR Match LIVE:

राजस्थान रॉयल्स इस समय आईपीएल 2022 की अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है। अगर राजस्थान जीतती है तो फिर दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी, जबकि केकेआर जीतेगी तो टीम सातवें पायदान पर पहुंच सकती है।

Mon, 02 May 2022 05:27 PM

KKR vs RR Head To Head

KKR vs RR Head To Head की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच केकेआर ने जीते हैं, जबकि 12 बार बाजी आरआर ने मारी है। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। कोलकाता और राजस्थान के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, पिछले 6 मैचों की बात करें तो केकेआर ने 4 जीते हैं, दो मैच राजस्थान ने अपने नाम किए हैं।

Mon, 02 May 2022 05:22 PM

KKR vs RR Probable XI 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी और हर्षित राणा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।