खास बातें
KKR vs RR (Kolkata vs Rajasthan) Live Score: आईपीएल 2022 का आज 47वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए।
लाइव अपडेट
07:58 PM, 02-MAY-2022
केकेआर की सधी हुई शुरुआत
फिंच और इंद्रजीत की सलामी जोड़ी ने धीमी मगर सधी हुई शुरुआत की है। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी सटीक गेंदबाजी की है। तीन ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 15/0, आरोन फिंच (4*), बाबा इंद्रजीत (10*)
08:52 PM, 02-MAY-2022
कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से एक बार फिर से नई सलामी जोड़ी क्रीज पर है। इस बार आरोन फिंच और बाबा इंद्रजीत ने पारी की शुरुआत की है।
08:32 PM, 02-MAY-2022
राजस्थान ने कोलकाता को दिया 153 रन का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए। राजस्थान की टीम ने आखिरी दो ओवरों में 30 रन बटोरे। उसकी तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 54 रन बनाए तो वहीं हेटमायर 13 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की तरफ से टिम साउदी ने दो विकेट झटके।
08:24 PM, 02-MAY-2022
राजस्थान को 19वें ओवर में मिले 20 रन
राजस्थान के लिहाज से 19वां ओवर काफी अच्छा रहा। टिम साउदी के इस ओवर में हेटमायर के दो छक्के समेत कुल 20 रन आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 142/5, शिमरोन हेटमायर (19*), रविचंद्रन अश्विन (5*)
08:15 PM, 02-MAY-2022
सैमसन 54 रन बनाकर आउट
कोलकाता ने राजस्थान को दो गेंदों में दो बड़े झटके दिए। रियान पराग के बाद कप्तान संजू सैमसन भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मावी ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 54 रन बनाए। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 122/5, शिमरोन हेटमायर (2*), रविचंद्रन अश्विन (4*)
08:11 PM, 02-MAY-2022
रियान पराग 19 रन बनाकर आउट
रियान पराग बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें टिम साउदी ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। रियान ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 19 रन बनाए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 115/4, संजू सैमसन (54*), रियान पराग (13)
08:03 PM, 02-MAY-2022
पहली पारी में चार ओवर बाकी
राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए अगले चार ओवरों में तेजी से रन बनाना होगा। हालांकि कोलकाता के गेंदबाज उन्हें कोई मौका नहीं दे रहे हैं और धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। राजस्थान ने पिछले तीन ओवर में सिर्फ 18 रन बनाए हैं। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 108/3, संजू सैमसन (54*), रियान पराग (13*)
08:00 PM, 02-MAY-2022
सैमसन के 200 चौके
संजू सैमसन ने अपनी शानदार पारी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए 200 चौके लगाने की उपलब्धि हासिल की।
07:58 PM, 02-MAY-2022
सैमसन का 38 गेंदों में अर्धशतक
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा और आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक है।
08:39 PM, 02-MAY-2022
राजस्थान के 100 रन पूरे
राजस्थान रॉयल्स ने 14वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसने अपने तीन विकेट भी गंवा दिए हैं। राजस्थान के स्कोर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब कप्तान संजू और रियान पराग के कंधों पर है। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 100/3, संजू सैमसन (51*), रियान पराग (8*)
08:37 PM, 02-MAY-2022
अनुकूल रॉय को पहली सफलता
केकेआर की तरफ से आज डेब्यू कर रहे अनुकूल रॉय ने पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने करुण नायर को 13 के स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया।
08:27 PM, 02-MAY-2022
10 ओवर का खेल खत्म
कोलकाता के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी ने राजस्थान के रनों की रफ़्तार पर लगाम लगाकर रखी है। 10 ओवर में राजस्थान की टीम दो विकेट खोकर 62 रन ही बना पाई है। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 62/2, संजू सैमसन (31*), करुण नायर (4*)
08:15 PM, 02-MAY-2022
बटलर 22 रन बनाकर आउट
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे जोस बटलर इस बार धीमी बल्लेबाजी के बाद पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें टिम साउदी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मावी के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 22 रन बनाए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 58/2, संजू सैमसन (29*), करुण नायर (2*)
07:59 PM, 02-MAY-2022
पहला पॉवरप्ले कोलकाता के नाम
कोलकाता के गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है और राजस्थान के रनों पर लगाम लगाकर रखी है। शुरू के छह ओवर यानी पहले पॉवरप्ले में कोलकाता ने एक विकेट लिया है जबकि राजस्थान ने इस दौरान 38 रन बनाए हैं। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 38/1, संजू सैमसन (21*), जोस बटलर (13*)
06:47 PM, 02-MAY-2022
उमेश का विकेट मेडन
उमेश यादव ने शानदार आगाज करते हुए अपने दूसरे ओवर में एक बड़ी सफलता हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने बिना कोई रन दिए मेडन डाला। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 7/1, संजू सैमसन (0*), जोस बटलर (5*)
उमेश का विकेट मेडन
उमेश यादव ने शानदार आगाज करते हुए अपने दूसरे ओवर में एक बड़ी सफलता हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने बिना कोई रन दिए मेडन डाला। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 7/1, संजू सैमसन (0*), जोस बटलर (5*)
06:47 PM, 02-MAY-2022
उमेश का विकेट मेडन
उमेश यादव ने शानदार आगाज करते हुए अपने दूसरे ओवर में एक बड़ी सफलता हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने बिना कोई रन दिए मेडन डाला। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 7/1, संजू सैमसन (0*), जोस बटलर (5*)
06:44 PM, 02-MAY-2022
पडिक्कल दो रन बनाकर आउट
राजस्थान की खराब शुरुआत हुई है। टीम ने तीसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। उमेश यादव ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल का खुद कैच पकड़ा। पडिक्कल ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में दो रन बनाए।
07:09 PM, 02-MAY-2022
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स:
आरोन फ़िंच, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसल, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव
राजस्थान रॉयल्स:
जोस बटलर, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, करूण नायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल
07:06 PM, 02-MAY-2022
राजस्थान में एक बदलाव
राजस्थान की टीम ने एक बदलाव करते हुए डैरेल मिचेल की जगह करुण नायर को प्लेइंग XI में शामिल किया है।
07:05 PM, 02-MAY-2022
कोलकाता में दो बदलाव
कोलकाता की टीम आज दो बदलाव के साथ उतरी है। उसने शिवम मावी और अनुकुल रॉय को टीम में जगह दी है जबकि हर्षित राणा और वेंकटेश अय्यर आज टीम का हिस्सा नहीं हैं।
07:02 PM, 02-MAY-2022
टॉस रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
06:59 PM, 02-MAY-2022
अंक तालिका में स्थिति
राजस्थान और कोलकाता दोनों को पिछले मैच में अलग-अलग टीम के हाथों हार का सामना कारण पड़ा। हालांकि राजस्थान की टीम सीजन में छह मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है, जबकि कोलकाता लगातार पांच हार के बाद आठवें स्थान पर चली गई है।
06:55 PM, 02-MAY-2022
पिछले पांच मैचों का हाल
राजस्थान और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। कोलकाता ने तीन मैच जीते हैं तो वहीं राजस्थान को दो मैचों में जीत मिली है। हालांकि इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ सात रन की जीत हासिल की थी।
06:24 PM, 02-MAY-2022
KKR vs RR Live: राजस्थान ने बनाए 152 रन, कोलकाता की खराब शुरुआत, फिंच चार रन बनाकर आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 47वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: