शराब माफिया गैंग के 05 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


शराब माफिया गैंग के 05 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना ढेबरूआ व सर्विंलास टीम जनपद सिद्धार्थनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने उ0प्र0 राजस्व को भारी नुकसान पहुँचा रहे शराब माफिया गैंग के 05 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
 मिली जानकारी के मुताबिक कब्जे से 14 पौव्वा, 03 अद्धा, पानी की 05 बोतलों में अवैध शराब व विभिन्न ब्रांन्ड के 7921 ढक्कन, 2000 नकली क्यूआर कोड, वैद्य विदेशी मदिरा की 72 बोतलें, 447 अद्धा, 2793 पौव्वा, नगद 1170 रू0   एक अदद स्कूटी, 01 अदद मोटरसाइकिल,06 अदद मोबाइल, 01 अदद सूजा,01 शीशी गोंद बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
    बताया जाता है कि अवैध शराब निर्माण, निष्कर्षण व बिक्री आदि के विरूद्ध चलाये गए अभियान” के तहत सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व हरीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक शोहरतगढ़ व रमेश चन्द्र पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक इटवा के निर्देशानुसार थाना ढेबरूआ व सर्विलांस टीम, जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शराब माफिया गैंग के 05 अन्तर्जनपदीय सदस्यों/अभियुक्तों को मुंहचोरवा घाट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब व विभिन्न ब्रांन्ड के 7921 ढक्कन बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आबकारी विभाग जनपद सिद्धार्थनगर को सूचना दिया गया, तत्पश्चात जनपदीय पुलिस बल व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना इटवा अन्तर्गत विदेशी मदिरा की दुकान पटखौली नं0-1 पर छापा मारा गया जहाँ भारी मात्रा में नकली क्यूआर कोड व नकली ढक्कन लगे हुए शराब बरामद हुए जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर दुकान को सील कर थाना ढेबरूआ में सुरेन्द्र चौबे पुत्र युगुल किशोर चौबे निवासी गौरा पधगोती थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर व     योगेश जायसवाल पुत्र छोटेलाल जायसवाल निवासी राजधाट बर्फखाना थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व     गोपाल जायसवाल पुत्र आत्माराम जायसवाल निवासी गौरा बाजार थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर व विपुल श्रीवास्तव उर्फ जितेन्द्र पुत्र स्व0 शिवसागर लाल श्रीवास्तव निवासी लाल फरेन्दिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर।
व ध्रुव कुमार गौतम उर्फ अंगद पुत्र स्व0 फागू गौतम निवासी मधुकरपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ मु0अ0सं0- 69/22 धारा- 420,467,468,471, 120 बी भा0द0वि0 व 60/64/72 आबकारी अधिनियम, 53 ख कापी राइट अधि0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । 
पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के दौरान
    अभियुक्तों नें बताया कि हम लोग कानपुर से टांसपोर्ट व बस के माध्यम से नकली विदेशी शराब के क्यूआर कोड, ढक्कन, बिल्टी, चुनौटी प्रदर्शित करके मगवाते है । बस्ती, सन्तकबीर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर आदि जनपदों में मुनीबों को नकली ढक्कन, क्यूआर कोड दे देते है जिससे वो लोग खाली पड़े शीशियों में सस्ते ब्रान्ड की शराब, पानी इत्यादि मिलाकर उसके उपर नकली क्यूआर कोड व ढक्कन लगाकर अधिक मुनाफे पर बेचते है ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नकद रु0   20,000/- प्रदान किया गया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।