ईद उल फितर पर्व को लेकर गांधी चौक बना जाम 


ईद उल फितर पर्व को लेकर गांधी चौक बना जाम 

ताजपुर / समस्तीपुर (यूपी अब तक संवाददाता ) : - - - जिले के ताजपुर बाजार में ईद उल फितर पर्व को लेकर सोमवार को दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही है।जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का समान करना पड़ा जगह जगह गाड़ियों का जाम लगा हुआ था । वही हॉस्पिटल से नीम चौक जाने वाली सड़क पर प्रशासन द्वारा बड़े वाहन पर रोक लगा दी ताकि जाम समस्या न हो और ईद की मार्केटिंग करने में परेशानी न हो । जाम को लेकर  ताजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के लगभग सभी ईदगाह जिसमे सामिल है कर्बला पोखर ताजपुर, रहीमाबाद , हरिशंकरपुर बघौनी,माधोपुर दिघरुआ, पैगम्बरपुर,राजखण्ड एवं मोरवा गोपालपुर, चकपहार, चकसिकन्दर इत्यादि ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है । लेकिन जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रसाशन हर सम्भव प्रयास कर रही है । लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।