बहराइच में शराब के नशे में धुत महिला अधिकारी का हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल वीडियो


बहराइच में शराब के नशे में धुत महिला अधिकारी का हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल वीडियो

इंटरनेट मीडिया पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कमिश्नर नशे में दिख रही हैं। पुलिस कर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ते हुए अभद्रता भी कर रही हैं। इस मामले में एसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तीन दिन पुराना 27 अप्रैल का बताया जा रहा है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पुल के पास वीडियो में दिख रही महिला गोंडा जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। इनका नाम रचना केसरवानी बताया जा रहा है। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वे लखनऊ से अपनी गाड़ी से गोंडा के लिए आ रही थीं। नशे में होने के कारण उनकी कार बहराइच की ओर मुड़ गई। इससे कार डिवाइडर से टकरा गई।घटना की सूचना पर महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया। नशे में होने के कारण वह पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। घटना की जानकारी उनके पति को दी गई। सूचना पर पहुंचे उनके पति को महिला अधिकारी का मेडिकल कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी को एसओ ने रिपोर्ट भेजी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।