RH vs CSK Live Score इंडियन प्रीमियर लीग के 46वें मैच में शानदार लय में चल रही हैदराबाद की टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम नए कप्तान के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करेगी।


KKR vs DC Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 46वें मैच में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के मैदान पर बदले हुए कप्तान के नेतृत्व में चेन्नई का सामना हैदराबाद से हो रहा है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की तरफ से पारी की शुरुआत डेवान कान्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने की। खबर लिखे जाने तक चेन्नई ने 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए हैं। डेविड कान्वे 67 जबकि गायकवाड़ 96 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

चेन्नई की पारी, रुतुराज और कान्वे का अर्धशतक

टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड कान्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने की। दोनों ने पावरप्ले टीम को अच्छी शुरुआत दी और पावरप्ले में 40 रन बनाए। 

चेन्नई दो जबकि हैदराबाद बिना बदलाव के उतरी है

हैदराबाद की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई ने दो बदलाव किया है। शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो की जगह डेवान कान्वे और सिमरनजीत सिंह को जगह दी गई है।

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यान्सेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-

रुतुराज गायकवाड़, राबिन उथप्पा, डेवोन कान्वे, अंबाती रायडू, सिमरजीत सिंह, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश तीक्ष्णा।

चेन्नई के लिए बीते कुछ दिनों में बहुत कुछ बदला है और एक बार फिर से कप्तानी महेंद्र सिंह धौनी को सौंप दी गई है। टीम भले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई हो लेकिन बदले हुए कप्तान के साथ निश्चितरुप से टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव जरूर आएगा। बिना कप्तानी के दबाव के रवींद्र जडेजा खुलकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर पाएंगे।

दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम शानदार लय में है और बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम लगातार अच्छा कर रही है। पिछले मैच में जरूर टीम को रोमांचक मुकाबले में गुजरात के सामने हार झेलनी पड़ी हो लेकिन टीम उससे सबक लेकर आगे बढ़ना चाहेगी। कप्तान विलियमसम के बल्ले से भले रन न निकल रहे हों लेकिन अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम लगातार रन बना रहे हैं और सबसे अच्छी बात है कि टीम के लिए मैच फिनिश कर रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर के चोट से लौटने के बाद बल्लेबाजी में थोड़ी और गहराई आई है।युवा सेंसेशन उमरान मलिक लगातार अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंका रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिया था जिसमें 4 बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया था। दूसरी तरफ उऩका साथ निभाने के लिए भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन भी लगातार अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।