कानपुर देहात मूसानगर।* कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया


संवाददाता देवेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कानपुर देहात मूसानगर।* कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां से आश्रम की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट की एचटी बिजली लाइन का तार अचानक खंभे से टूटकर घरों के आंगन और छतों पर गिर पड़ा। तार गिरते ही तेज आवाज हुई और पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

हाईटेंशन तार को छतों और आंगन में गिरा देखकर लोगों में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे घबराकर घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि तार टूटते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से करीब 15 हजार की आबादी वाले मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, साजन, दिनेश, रोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर विभाग के जेई और लाइनमैन मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी।

बिजली कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटे हुए तार की मरम्मत की और इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और खंभों की जांच कर उन्हें बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह का खतरा दोबारा न उत्पन्न हो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।